हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

होली पर दो भाभियों ने मिलकर देवर की कर दी हालत खराब, भाग कर खुद को बचाया

Bhabhi Holi Viral Video: देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तरीके से होली खेली जाती है। मथुरा की होली तो पूरी दुनिया में फेमस है और बड़ी संख्या में लोग यहां की होली देखने के लिए पहुंचते हैं। अब होली खेलती एक भाभी का वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Holi 2024

Bhabhi Holi Viral Video: पूरे देश में धूमधाम से होली का त्यौहार मनाया जाता है। होलिका दहन के बाद रंग और गुलाल से होली खेली जाती है। अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग तरीके से होली खेलने की प्रथा है। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो भाभियों ने मिलकर देवर के साथ होली खेलकर हालत खराब कर दी।

होली खेलती भाभी का वीडियो वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि दो भाभी मिलकर एक शख्स को पकड़ी हुई हैं। वह भागने की कोशिश कर रहा है लेकिन दोनों ने मिलकर उसे कब्जे में कर लिया है। वहां कुछ बच्चे भी मौजूद हैं जो पानी डाल रहे हैं। तीनों रंग में सराबोर हैं। होली पर इस तरह के मस्ती मजाक के कई वीडियो सामने आते हैं।

दोनों भाभियों से छूटकर किसी तरह देवर वहां से भाग निकला और वह फिर वापस नहीं आया। भाभियां घर के दरवाजे तक उसका पीछा करती दिखाई दीं। हालांकि उसे पकड़ नहीं पाईं और थकान के कारण वहीं बैठ गई। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने पर ऐसा लग रहा है जैसे तीनों होली ना खेल रहे हों, बल्कि कुश्ती लड़ रहे हों।

विज्ञापन

देखिए वीडियो


इस वीडियो को यूट्यूब के एक चैनल पर अपलोड किया गया है, जिसे एक मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। वीडियो पिछले साल अपलोड किया गया था, जो होली से पहले एक बार फिर खूब वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें : Bhabhi Dance Video Viral: भाभी के ‘पुष्पा’ डांस के आगे ‘नोरा फतेही’ भी फेल

विज्ञापन

मथुरा में खेली जाती है विश्व प्रसिद्ध प्रसिद्द होली

मथुरा के बरसाना में होली से करीब एक हफ्ते पहले ही लाडली जी मंदिर में लड्डू होली खेली जाती है। इस उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं पहुंचते हैं। इसके साथ ही बरसाना की गलियों में लठामार होली खेली जाती है, जिसे खेलने और देखने के लिए हजारों लोग पहुंचते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola