---विज्ञापन---

Video: गोबर उठा रही लड़की पर क्यों फिदा हुए लोग? शादी के लिए प्रपोज करने वालों की लाइन

Viral Pahadi Girl Video : सोशल मीडिया पर एक पहाड़ी लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है, लड़की की खूबसूरती देखकर लोग उसे शादी करने का प्रपोजल दे रहे हैं। वीडियो को एक करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं।

---विज्ञापन---

Viral Pahadi Girl Video : सोशल मीडिया पर तरह -तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो देखने के बाद लोग गुस्से से लाल हो जाते हैं तो कुछ वीडियो लोगों का दिल जीत लेते हैं। ऐसी ही एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग इस लड़की से शादी करने का प्रपोजल दे रहे हैं तो कुछ इसकी खूबसूरती के दीवाने हो गए हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर its_me_isha39 नाम की यूजर ने वीडियो शेयर किया है। जिसमें लड़की कह रही है कि मैं पहाड़ी हूं और मुझे गोबर निकालने जाना है। ऑफ कोर्स वी आर पहाड़ी, हम गोबर से उपले बनाते हैं जो आग जलाने के काम आता है। ऑफ कोर्स वी आर पहाड़ी, हमारे कपड़े से परफ्यूम की नहीं गोबर की खुशबू आती है।

---विज्ञापन---

लड़की की बातें सुन फिदा हुए लोग

लड़की ने वीडियो में आगे कहा है कि ऑफ कोर्स वी आर पहाड़ी, हम गीजर के पानी नहीं बल्कि चूल्हे के पानी से नहाते हैं। ऑफ कोर्स वी आर पहाड़ी, लोग इवनिंग वॉक जाते हैं और हम दूध निकलाने जा रहे हैं। यह वीडियो 21 अगस्त को शेयर किया गया है। वीडियो में लड़की की खूबसूरती और काम करने का तरीका देखकर लोग उससे खूब प्रभावित हुए हैं।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Ishita Pundeer (@its_me_isha39)


वीडियो को 1.3 करोड़ लोग देख चुके हैं। हजारों की संख्या में लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये अपनी जिंदगी में इतनी खुश है, और क्या चाहिए। इस लड़की की नेचुरल ब्यूटी कमाल की है। एक ने लिखा कि क्या आप मुझसे शादी करना चाहोगी? एक ने लिखा कि ऐसी लड़कियां पत्नी बनने लायक होती हैं। एक अन्य ने लिखा कि ये महिला नहीं महारानी है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : शर्त लगा लो! पुलिस के कंधे पर रस्सी क्यों? नाम क्या, जीनियस भी नहीं जानते होंगे जवाब

एक ने लिखा कि आप पहाड़ी हैं, इसलिए बिना मेकअप के भी आप इतनी खूबसूरत लग रही हैं। एक ने लिखा कि बेशक आप पहाड़ी हो, आपको मेकअप की जरूरत नहीं है। आप ऐसे ही बहुत खूबसूरत हो। एक अन्य ने लिखा कि इस लड़की की खूबसूरती पर मैं तो कुर्बान हूं, जिसकी जिंदगी में ये रहेगी, वो खुश रहेगा।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 23, 2024 02:39 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola