हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Viral Video: पार्क में बच्चों के साथ खेलने पहुंची चाची, खेलते-खेलते हुआ कुछ ऐसा, देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

विज्ञापन

Viral Video: इन दिनों इंटरनेट पर फनी वीडियोज की बाढ़-सी आ गई है। इनमें से कुछ वीडियोज जहां इतने मजेदार होते हैं कि आप उन्हें बार-बार देखना पसंद करते हैं, तो कुछ वीडियो इतने इमोशनल होते हैं कि आपकी आंखों में भी आंसू आ जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो में लोग अपने स्वैग से नेटिजन्स का दिल जीत लेते हैं। लेकिन आज जो वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं वो काफी हटकर है। ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रही है।

इंस्टाग्राम पर अपलोड किए इस वीडियो में देख सकते हैं कि बच्चे स्लाइडिंग स्विंग के ऊपर बैठे हैं और एक एक कर नीचे की तरफ फिसल रहे हैं। बच्चों के साथ चाची भी ऊपर ही खड़ी हैं कि तभी बच्चों ने भी उन्हें नीचे तरफ फिसला दिया। इसमें नीचे आते हुए चाची को बहुत खुश देखा जा सकता है, मगर जैसे ही जमीन पर पहुंची बेचारी की खुशी दुख में बदल गई।

दरअसल नीचे आने के बीच उनका नियंत्रण बिगड़ गया और धड़ाम से मुंह के बल नीचे जा गिरी। नीचे गिरने के बाद चाची कुछ देर तक उठ ही नहीं पाईं। इस दौरान आसपास खड़े लोग खूब हंसते हैं। मजेदार है कि आखिर में चाची भी खुद मुस्कुराने से नहीं रोक पाती हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर iam_a_dreamer_5 नाम के पेज पर अपलोड किया गया है, जिसे अभी तक हाजरों लाइक और व्यूज मिल चुके हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें