हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Viral Video: आंटी को झूला झूलने का लगा चसका, तभी ऐसा पलटीं, हर कोई बस देखता रह गया

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर तरीके की वीडियोज आपको देखने को मिलेंगे। यहां फनी वीडियोज से लेकर शादी और हैरान कर देने वाले वीडियोज शामिल हैं। जिसे देख लोगों का दिन बन जाता है। वहीं, कुछ वीडियो इतने इमोशनल होते हैं कि आपकी आंखों में भी आंसू आ जाते हैं। कुछ वीडियो में लोग अपने स्वैग से नेटिजन्स का दिल जीत लेते हैं। लेकिन आज जो वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं वो काफी हटकर है। ये वीडियो लोगों को खूब हंसा रहा है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक पेड़ पर झूला टंगा हुआ है। जिस पर हर कोई बड़े ही मजे में झूल रहा है। तभी एक आंटी आती हैं और झूले पर बैठने की बजाय खड़ी हो जाती हैं। आंटी झूला झूलना शुरू करती हैं। यही नहीं उनको इतना मजा आता है कि वो झूले को काफी तेज कर देती हैं और जोर-जोर से झूलना शुरू कर देती हैं। तभी वो इतनी तेज हो जाता है कि उनका बैलेंस बिगड़ता है और वो उस पर से नीचे गिर जाती हैं।

आंटी इतना खतरनाक गिरती हैं कि हर कोई हैरान रह जाता है। वीडियो देख लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। इस वीडियो को rvcjinsta नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है। कुछ ही घंटे में इस वीडियो को 2 लाख के करीब देखा जा चुका है। साथ ही इसे काफी शेयर भी किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola