Viral Video: दारू अंदर जाते ही दो शख्स सड़क पर करने लगे कराटे, देख कंट्रोल नहीं कर पाएंगे हंसी
Edited By Ojaswi Tripathi

Edited By Ojaswi Tripathi

Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर तरीके के वीडियोज आपको देखने को मिलेंगे। यहां फनी वीडियोज से लेकर शादी और हैरान कर देने वाले वीडियोज शामिल हैं। जिन्हें देख लोगों का दिन बन जाता है। वहीं, कुछ वीडियो इतने इमोशनल होते हैं कि आपकी आंखों में भी आंसू आ जाते हैं। कुछ वीडियोज में लोग अपने स्वैग से नेटिजन्स का दिल जीत लेते हैं। लेकिन आज जो वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं वो काफी हटकर है। ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
वायरल हो रहे इस वीडियो को देख कर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो में दो शख्स नजर आ रहे हैं जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों शराब के नशे में हैं। दोनों ही पहले आपस में किसी बात पर बहस करते हैं और फिर हरे रंग के टी शर्ट वाला शख्स शर्ट वाले को एक लात मारता है और फिर दोनों के बीच जंग शुरू हो जाती है। दोनों ही शख्स ऐसे लड़ते हैं जैसे कि कराटे कर रहे हो। उनके अगल-बगल वाले लोग उन्हे देख कर अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं।
https://www.instagram.com/reel/ChsQa3UtdSw/?utm_source=ig_web_copy_link
इस वीडियो को इंस्टाग्राम के ghantaa नाम के पेज पर शेयर किया गया है, जिसे देखकर यूजर्स पेट पकड़कर हंस रहे हैं। वीडियो पर अभी तक 75 हजार से भी ज्यादा लाइक आ गए हैं और हर कोई वीडियो पर कमेंट कर रहा है। साथ ही सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: