Viral Video: सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम रील्स के युग में सार्वजनिक क्षेत्रों में भी डांस करना और वीडियो रिकॉर्डिंग करना एक आम बात बन गई है। आपने शायद मेट्रो या ट्रेनों में अकेले या ग्रुप में लोगों के डांस करने के वीडियो देखे होंगे। लेकिन अब एक ट्रेंडिंग गाने पर फ्लाइट में डांस करती एक लड़की का वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है।
इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के कई तरह के कमेंट्स आए हैं और आपको भी इसे जरूर देखना चाहिए। दरअसल, एक तरफ से लड़की अच्छा डांस करती नजर आ रही है, लेकिन उसके पीछे लोग असुविधा का सामना भी करते नजर आ रहे हैं। क्लिप में दिख रही लड़की शीबा खान है और वीडियो को उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है।
इस गाने पर किया डांस
वीडियो में लड़की शाहिद कपूर की फिल्म ‘विवाह’ के मशहूर गाने ‘हमारी शादी में’ पर अपने सिजलिंग डांस मूव्स दिखाती नजर आ रही है। हालांकि, फ्लाइट में ऐसे डांस करना एक बड़ी बात थी। इंस्टाग्राम यूजर्स शीबा के आत्मविश्वास से खुश दिखे। कहा कि सार्वजनिक रूप से और एक ऐसे मंच पर डांस करना जो वास्तव में डांस के लिए नहीं बनाया गया है, कोई आसान काम नहीं है।
वीडियो को लोगों ने दिया प्यार
क्लिप को इंस्टाग्राम पर इस एक कैप्शन के साथ साझा किया गया था जिसमें लिखा था, ‘प्लेन की धीमी है रफ्तार’। अब तक, वीडियो को 587,543 से अधिक लाइक और व्यूज मिल चुके हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने वीडियो को लेकर तरह-तरह की कमेंट किए। कमेंट एरिया में कुछ लोगों ने लड़की की खिंचाई की तो कई लोगों ने उसके आत्मविश्वास की तारीफ की।
देखें इंस्टाग्राम यूजर्स ने कैसे रिएक्ट किया
एक यूजर ने लिखा, ‘लगता है पहली बार प्लेन देखा है।’ ‘ऐसा कॉन्फिडेंस देदो भगवान’, यह एक अन्य यूजर ने लिखा। एक तीसरे शख्स ने कहा, ‘पहले मेट्रो, अब यह। ऐसा लगता है कि उड़ानें लक्ष्य हैं!’
एक चौथे यूजर ने हंसते हुए इमोटिकॉन के साथ लिखा, ‘अंकल बी लाइक: जल्दी चल सुबह पनवेल निकलना है।’ वहीं, एक अन्य शख्स ने लिखा, ‘कैसे नमुने लोग आ जाते हैं, अब इनको कुछ समझाओ तो फेमिनिज्म जाग जाएगा, मेरी लाइफ-मेरी मर्जी, क्या यह ज्यादा नहीं हो रहा?’
एक कमेंट में कहा गया, ‘ये लड़कियां कहीं भी शुरू होती हैं, कभी मेट्रों में तो अब प्लेन इन्हें और बढ़िया स्थान मिल गया है। अब यहां पर लोग परेशान होंगे।’
संबंधित खबरें
हिमंता बिस्वा सरमा से एक शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
1 day agoKetu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
1 day ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
3 days agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
4 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
5 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
5 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
5 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
7 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines