विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: ग्वालियर में यूनीवर्सिटी के गेट पर रोकने से भड़के एबीवीपी नेता ने कुलपति को ही देख लेने की धमकी दे डाली है। सोशल मीडिया पर अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक मामला ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी का है। यहां दीक्षांत समारोह में कॉलेज में प्रवेश करने को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं को रोका गया।
वायरल वीडियो में यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर अविनाश तिवारी पर दीक्षांत समारोह में महत्त्व ना दिए जाने का आरोप लगाते हुए ABVP के विभाग संगठन मंत्री संदीप वैष्णव ने उन्हें धमकी दे डाली। एबीवीपी कार्यकर्ता कुलपति के पास पहुंचे थे, उसी दौरान कुलपति अविनाश तिवारी को धमकी दी गई।
जिसका वीडियो सामने आया है जिसमें ABVP नेता कुलपति को कहते हुए नजर आ रहा है कि एबीवीपी इतनी कमजोर है क्या कि सिर्फ 5 छात्रों के साथ प्रदर्शन करेगी, सर आप एबीवीपी को इतना हल्के में मत लो, वरना कुर्सी जाने में टाइम नहीं लगेगा, सिर्फ पांच लोग भेजे थे उन पर आप गुंडागर्दी कर रहे हो आप बहुत भारी गुंडे हो क्या, आप अभी जानते नहीं हो विद्यार्थी परिषद क्या है।
संबंधित खबरें
कौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
13 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines