Bansuri Swaraj And Abhinav Arora Viral Video : ‘बाल संत’ के नाम से मशहूर अभिनव अरोड़ा खूब चर्चाओं में हैं। रोजाना उनको लेकर नई खबरें सामने आ रही हैं। कभी वह रामभद्राचार्य महाराज से डांट पर सफाई दे रहे हैं तो कभी कोर्ट जाकर केस करने की बात कह रहे हैं। उन्हें जुड़े कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच एक वीडियो प्रकाश में आया है, जिसमें वह भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज के साथ दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में बांसुरी स्वराज, अभिनव अरोड़ा के साथ जमीन पर बैठी हुई है और बातचीत कर रही हैं। वह कहती हैं कि पहली बार आपसे मिलना हुआ, समझ नहीं आ रहा है कि मैं आपके पैर छू लूं या माथा चूम लूं क्योंकि इतनी कम उम्र में इतनी भगवत जागृति कैसे? इस पर अरोड़ा का रहे हैं कि बस राधा रानी की भक्ति, राधा रानी की कृपा है।
अभिनव अरोड़ा से क्या बोलीं बांसुरी स्वराज?
बांसुरी स्वराज ने कहा कि मैं आपके माता जी को वंदन करती हूं, मुझे लगता है कि वह खुद के दैवीय शक्ति हैं, जिन्हें आप जैसे पुण्य आत्मा को जन्म दिया है। इस पर अभिनव अरोड़ा ने कहा कि आपका नाम बहुत अच्छा है ‘बांसुरी। मैंने अपनी बहन से कहा कि आपकी बेटी हो तो यही नाम रखना। इस पर बांसुरी स्वराज ने कहा कि यह नाम मेरी मां ने रखा था।
देखें वीडियो
बांसुरी स्वराज ने कहा कि मैं ठाकुर जी को बड़े भाई की तरह भजती हूं और मेरे पूरे जीवन का संचालन ही वही करते हैं। एक एक चीज उन्हीं के नाम पर करती हूं और उन्हीं की वजह से है। अभिनव ने पूछा कि अगर आज रात कृष्ण जी आपके सपने में आते हैं तो उनसे क्या मांगोगे? इस पर बांसुरी ने कहा कि मैं कुछ नहीं मांगूंगी। बिन मांगे सब चाहिए।
यह भी पढ़ें : जर्मनी की विदेश मंत्री का वीडियो क्यों हो रहा वायरल? एयरपोर्ट पर ही लगा झटका!
सोशल मीडिया पर बांसुरी स्वराज और अभिनव अरोड़ा के बीच बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है। अभिनव अरोड़ा उस वक्त चर्चाओं में आ गए जब रामभद्राचार्य द्वारा उन्हें मंच से उतारे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके साथ ही कृष्ण के साथ पढ़ाई करने की बात पर रामभद्राचार्य ने अभिनव अरोड़ा को मूर्ख कह दिया था।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines