---विज्ञापन---

पैर छू लूं या माथा चूम लूं….अभिनव अरोड़ा के साथ सांसद बांसुरी स्वराज का वीडियो वायरल

Bansuri Swaraj And Abhinav Arora Viral Video : भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वह अभिनव अरोड़ा से बातचीत करती दिखाई दे रही हैं।

---विज्ञापन---

Bansuri Swaraj And Abhinav Arora Viral Video : ‘बाल संत’ के नाम से मशहूर अभिनव अरोड़ा खूब चर्चाओं में हैं। रोजाना उनको लेकर नई खबरें सामने आ रही हैं। कभी वह रामभद्राचार्य महाराज से डांट पर सफाई दे रहे हैं तो कभी कोर्ट जाकर केस करने की बात कह रहे हैं। उन्हें जुड़े कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच एक वीडियो प्रकाश में आया है, जिसमें वह भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज के साथ दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में बांसुरी स्वराज, अभिनव अरोड़ा के साथ जमीन पर बैठी हुई है और बातचीत कर रही हैं। वह कहती हैं कि पहली बार आपसे मिलना हुआ, समझ नहीं आ रहा है कि मैं आपके पैर छू लूं या माथा चूम लूं क्योंकि इतनी कम उम्र में इतनी भगवत जागृति कैसे? इस पर अरोड़ा का रहे हैं कि बस राधा रानी की भक्ति, राधा रानी की कृपा है।

---विज्ञापन---

अभिनव अरोड़ा से क्या बोलीं बांसुरी स्वराज?

बांसुरी स्वराज ने कहा कि मैं आपके माता जी को वंदन करती हूं, मुझे लगता है कि वह खुद के दैवीय शक्ति हैं, जिन्हें आप जैसे पुण्य आत्मा को जन्म दिया है। इस पर अभिनव अरोड़ा ने कहा कि आपका नाम बहुत अच्छा है ‘बांसुरी। मैंने अपनी बहन से कहा कि आपकी बेटी हो तो यही नाम रखना। इस पर बांसुरी स्वराज ने कहा कि यह नाम मेरी मां ने रखा था।

देखें वीडियो


बांसुरी स्वराज ने कहा कि मैं ठाकुर जी को बड़े भाई की तरह भजती हूं और मेरे पूरे जीवन का संचालन ही वही करते हैं। एक एक चीज उन्हीं के नाम पर करती हूं और उन्हीं की वजह से है। अभिनव ने पूछा कि अगर आज रात कृष्ण जी आपके सपने में आते हैं तो उनसे क्या मांगोगे? इस पर बांसुरी ने कहा कि मैं कुछ नहीं मांगूंगी। बिन मांगे सब चाहिए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : जर्मनी की विदेश मंत्री का वीडियो क्यों हो रहा वायरल? एयरपोर्ट पर ही लगा झटका!

सोशल मीडिया पर बांसुरी स्वराज और अभिनव अरोड़ा के बीच बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है। अभिनव अरोड़ा उस वक्त चर्चाओं में आ गए जब रामभद्राचार्य द्वारा उन्हें मंच से उतारे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके साथ ही कृष्ण के साथ पढ़ाई करने की बात पर रामभद्राचार्य ने अभिनव अरोड़ा को मूर्ख कह दिया था।

First published on: Oct 29, 2024 09:43 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola