Viral Video: शख्स ने पड़ोसी का चुराया ऐसा सामान, देख लिया तो नहीं रोक पाएंगे हंसी
Edited By Ojaswi Tripathi

Edited By Ojaswi Tripathi

Viral Video: इन दिनों इंटरनेट पर फनी वीडियोज की बाढ़-सी आ गई है। इनमें से कुछ वीडियोज जहां इतने मजेदार होते हैं कि आप उन्हें बार-बार देखना पसंद करते हैं, तो कुछ वीडियो इतने इमोशनल होते हैं कि आपकी आंखों में भी आंसू आ जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो में लोग अपने स्वैग से नेटिजन्स का दिल जीत लेते हैं। लेकिन आज जो वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं वो काफी हटकर है। ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रही है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स अपने पड़ोसी के घर के बाहर से गुजर रहा होता है और वो देखता है कि एक घर के बाहर एसी आउटडोर रखा है और उसी पर जूते रखे हुए हैं। तभी उस शख्स की नजर उन जूतों पर जा पड़ती है और उसका मन उन जूतों को लेने का करने लगता है। जिसके लिए वो एक प्लान बनाता है। उसके बाद वो इधर-उधर देखता है और जैसे ही उसको मौका मिलता है वो जूते उठाकर बराबर में ही पीछे की तरफ फेंक देता है। ये देखकर आपके होश उड़ जाएंगे कि कैसे कुछ ही पल में उसने जूता चुरा लिया।
https://www.instagram.com/reel/Cgmp8tupxSK/?utm_source=ig_web_copy_link
वीडियो देख यूजर्स हंसने पर मजबूर हो रहे हैं। साथ ही ये काफी ज्यादा वायरल भी हो रहा है। आपको बता दें कि ये वीडियो इंस्टाग्राम पर ghantaa नाम के पेज पर अपलोड किया गया है जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: