हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Viral Video: नोएडा में ई-रिक्शा चालक को 90 सेकेंड में जड़े 17 थप्पड़, देखें महिला की दबंगई

विज्ञापन

नोएडाः उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक महिला उस समय आग-बबूला हो गई जब उसकी कार से एक ई-रिक्शा टच हो गया। महिला ने हंगामा करते हुए ई-रिक्शा चालक को थप्पड़ जड़ना शुरू कर दिया। महिला ने महज 90 सेकेंड में पीड़ित को 17 तमाचे जड़ दिए। महिला ने उससे पैसे और मोबाइक भी छीन लिया। वहीं महिला की इस दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना फेस दो की बताई जा रही है घटना

घटना आज यानि शनिवार की बताई जा रही है। थाना फेस दो कोतवाली क्षेत्र में एक ई-रिक्शा चालक गुजर रहा था। तभी उसका ई-रिक्शा वहां खड़ी एक कार से टच हो गया। यह देख कार सवार महिला का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। इसने पीड़ित चालक को पकड़ लिया। उसे थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। उसे खींचते हुए कार तक ले गई।

पैसे और मोबाइक भी छीनने का आरोप

आरोप है कि दबंग महिला ने पीड़ित ई-रिक्शा चालक से पैसे और उसका मोबाइक भी छीन लिया। वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोगों ने इसे नोएडा पुलिस को टैग कर दिया। पुलिस ने मामले में जानकारी दी है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

(Zolpidem)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें