Viral Video: डीजे बजाकर बाराती लगा रहे थे ठुमके, तभी घोड़ी का फिरा दिमाग, देखें फिर क्या हुआ

ghodi123
विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन किसी न किसी के शादी का वीडियो जरूर आपके सामने आया होगा। दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी को खास बनाने के लिए अगल-अलग चीजें करते रहते हैं। हालांकि, यह अक्सर देखा जाता है कि शादी वाले घर में कुछ न कुछ अजीबोगरीब घटना हो जाती है, जिससे कुछ पल के लिए मजा किरकिरा हो जाता है। चाहे रिश्तेदारों के बीच नोंक-झोंक या फिर दूल्हा-दुल्हन का रूठना-मनाना हो। जिसे देखकर आपको कभी हैरानी होती होगी तो कभी आप अपनी हंसी नहीं रोक पाते होंगे। अभी फिर से एक शादी से जुड़ा वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है। जोकि लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहा है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे बारातियों की हरकत घोड़ी को पसंद नहीं आती है। सारे बाराती तेज आवाज में डीजे बजाकर नोट उड़ा-उड़ाकर डांस करने में बिजी थे। लेकिन कुछ पल बाद ही धोड़ी बिदक जाती है और एक-एक करके सबको लात मारने लगती है। घोड़ी के हमले से कई लोग घायल भी हो जाते हैं। इस तरह डांस में होश खो बैठना बारातियों के लिए मुसीबत भरा साबित हो जाता है।

विज्ञापन

जिस तरह सारे बाराती डांस में मगन हैं और घोड़ी उन्हें लात मारकर वहां से भाग रही है। इस तरह का नजारा आमतौर पर शादियों में देखने को नहीं मिलता है। इस वीडियो को _whatsinthenews नामक इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट किया गया है। वीडियो को देखने के बाद नेटिजन्स के रिएक्शन आने नहीं रुक रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ