Video: अनजान महिला संग पति झूमा तो पत्नी का दिमाग घूमा, भरी महफिल में पड़े थप्पड़!

Viral Trending Video: सोशल मीडिया पर कई वीडियो आपके चेहरे पर हंसी ला देते हैं। जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक शख्स को भरी महफिल में थप्पड़ पड़ा है।

Viral Video

Viral Trending Video: सोशल मीडिया पर भाभियों के कई वीडियो वायरल होते हैं। इन वीडियो को लोग काफी शेयर भी करते हैं। किसी शादी या पार्टी के कई ऐसे वीडियो सामने आते हैं जिनमें भाभी देवर को एक साथ मस्ती करते देखा जाता है। इन दिनो सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक शख्स किसी दूसरे की पत्नी के साथ डांस करता नजर आ रहा है। ट्विस्ट तब आता है जब उस शख्स की पत्नी वहां आ जाती है।

भाभी के साथ डांस

सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों का नाच गाना चालू है। इसी में एक युवक भी मस्ती में डांस करता नजर आ रहा है। वो इस दौरान वो एक महिला के साथ हरियाणवी गाने पर डांस करता दिख रहा है। वो शख्स अपनी मस्ती में इतना मगन है कि उसको ये भी याद नहीं रहा कि उसकी पत्नी उसको देख रही है। कुछ देर पत्नी ने ये सब देखा और फिर क्या था उये सब देखकर उसका पारा हाई हो गया।

भरी महफिल में जड़ा थप्पड़

ये वायरल वीडियो @bridal_lehenga_designn इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसमें पिंक साड़ी पहने एक भाभी के साथ युवक मस्ती करता दिख रहा है। ये सारा माजरा वहां पर मौजूद युवक की पत्नी देख रही थी। उससे जब रहा नहीं गया तो अपने पति के पास पहुंचकर जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इस थप्पड़ के बाद युवक हक्का बक्का रह जाता है, और पत्नी वहां से निकल जाती है।


इस वीडियो को कैप्शन दिया गया कि बेचारा भूल गया कि वो शादीशुदा है, इसका मोय मोय हो गया। इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है किसी और की पत्नी के साथ बेफिक्र होकर डांस करना भारी पड़ सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ