Hair Fall Solution : बालों का गिरना या सफेद होने की समस्या कम उम्र के लोगों को भी हो रही है। ऐसे लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बालों को सफेद होने से बचाने के लिए, हेयर फॉल को रोकने के लिए लोग लाखों रुपये खर्च करने को तैयार हैं लेकिन मन मुताबिक रिजल्ट नहीं आता। ऐसे में एक करोड़पति ने बताया कि कैसे उसने अपने बालों को ना सिर्फ प्राकृतिक रूप से काला कर लिया बल्कि गिरे हुए बाल वापस भी आ गए।
46 साल के करोड़पति और एंटी-एजिंग रिसर्च में एक्सपर्ट ब्रायन जॉनसन ने सोशल मीडिया पर बताया कि कैसे उन्होंने पुरुषों में होने वाले गंजेपन को दूर कर दिया और एक साल से भी कम समय में अपने बालों का प्राकृतिक रंग वापस पा लिया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बालों के झड़ने को रोकने और स्वस्थ बालों को सुरक्षित रखने के लिए क्या-क्या खाना चाहिए, इसके लिए आहार का खुलासा किया।
सोशल मीडिया पर क्या लिखा है?
ब्रायन जॉनसन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि आनुवांशिक रूप से मुझे गंजा होना चाहिए था। मेरे बाल झड़ने और 20 की उम्र के आखिर में मेरे बाल सफेद होने लगे थे। अब 47 की उम्र में मेरे सिर पर पूरे बाल हैं और मेरे लगभग 70% सफेद बाल गायब हो गए हैं। उन्होंने आगे यह भी बताया कि आखिर उन्होंने ये सब किया कैसे! उन्होंने बताया कि परिवर्तन के लिए सबसे उपयोगी विटामिन और पोषक तत्व, प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड रहा है।
ब्रायन जॉनसन ने अपने लिए दवाओं का एक फार्मूला तैयार किया है, जिसमें मेलाटोनिन, कैफीन और विटामिन डी 3 शामिल हैं। उन्होंने अपनी दिनचर्या में लाल प्रकाश चिकित्सा (आरएलटी) को भी शामिल किया है, इस उपचार को लागू करने के लिए एक विशेष टोपी भी पहनते हैं। इसके साथ ही इसके इलाज का एक और महत्वपूर्ण घटक मौखिक मिनोक्सिडिल है, जो बालों के झड़ने की एक सामयिक दवा है। उन्होंने यह भी कहा कि इसका कम खुराक पर ही सुरक्षित है क्योंकि इसके साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें : Video: हार्ट अटैक ऐसे भी आता है, दोस्तों संग बात करते-करते अचानक मौत, वीडियो वायरल
इसके साथ ही ब्रायन जॉनसन ने यह भी बताया कि मैं कई कंपनियों के संपर्क में हूं जो नए बाल पुनः उगाने के उपचार विकसित कर रही हैं। वे इसको लेकर दिलचस्पी दिखा रही हैं लेकिन इसे लोगों तक पहुंचाने में काफी वक्त लगेगा। हालांकि अब ये लाइलाज नहीं रह गया है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines