Delhi Police Barricade Fire Viral Video: सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने के लिए और लाइक्स-फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए लोग ना जाने कैसी कैसी हरकतें करते हैं। हाल ही में नोएडा पुलिस ने तीन लोगों को आपत्तिजनक और स्टंट वाले रील बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। अब दिल्ली में एक शख्स ने रील बनाने के लिए पुलिस के बैरिकेड में ही आग लगा दी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस एक्टिव हो गई।
रील बनाने के लिए बैरिकेड में लगाई आग
वायरल वीडियो में एक शख्स बैरिकेड के सामने अपनी गाड़ी खड़ी करके चलता हुआ दिखाई दे रहा है। गाड़ी पर ठीक से नंबर भी नहीं लिखा हुआ है। इतना ही नहीं, हैरानी की बात ये है कि रील बनाने के लिए वहां रखे गए बैरिकेड में ही इस शख्स ने आग लगा दी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुआ तो लोग इसे दिल्ली पुलिस को सीधी चुनौती बताने लगे।
गिरफ्तार हुआ शख्स
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एक FIR दर्ज कर ली है और एक शख्स को गिरफ्तार भी किया है। ANI के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने कहा है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जिसमें कुछ युवक रील बनाने के लिए दिल्ली पुलिस के बैरिकेड को जला रहे थे। शुक्रवार को निहाल विहार थाने में एफआईआर दर्ज की गई और वीडियो में दिख रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
देखिए वीडियो
हालांकि दिल्ली में सड़क पर कानून तोड़कर बनाई गई कई रील्स वायरल हो रही हैं। एक रील में एक लड़की ने सिग्नेचर ब्रिज पर गाड़ी खड़ी कर उसके ऊपर बैठ कर रील बनवाई है। वहीं एक अन्य वीडियो में ट्रैफिक रोककर लग्जरी गाड़ियों के साथ सड़क पर कुछ लोग रील बनाते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो का भी पुलिस ने संज्ञान लिया है। बताया गया कि आउटर डिस्ट्रिक्ट की पुलिस ने शख्स की पहचान की और उसे हिरासत में ले लिया। गाड़ी संख्या HR 26 FB 5112, ISUZU HI-Lander 2WD MT को जब्त कर लिया गया है। शख्स की पहचान प्रदीप ढाका , उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई। गाड़ी में कुछ नकली प्लास्टिक हथियार भी मिले हैं। पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर 36,000/- रुपए का चालान भी काटा है।
यह भी पढ़ें : एयरपोर्ट पर रील बनाने को कहां लेट गई लड़की? लोग बोले- हवाई अड्डे तक पहुंच गया ये वायरस?
पुलिस का कहना है कि आरोपी शख्स एक युट्यूबर है, जो ऐसे वीडियो बनाकर शेयर करता है। पुलिस ने कहा है कि इस तरह के वीडियो शूट करने के लिए पहले परमिशन जरूर लें।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines