हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'आइये आपका ही इंतजार था', स्कूली लड़कियों के सामने हीरोपंती पड़ी महंगी, रील के चक्कर में निकला 'रेला'

Delhi Police Action Against Reel : दिल्ली की सड़कों पर स्कूली बच्चियों के सामने स्टंट कर फेमस होने की चाह रखने वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक के साथ ही मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया है। इतना ही नहीं, इंस्टाग्राम अकाउंट को भी डिलीट कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

विज्ञापन
Delhi Poilce Action

Delhi Police Action Against Reel: दिल्ली की सड़कों पर स्टंट कर रील बनाने वालों की बाढ़ आ गई है। सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। पुलिस ने कुछ लोगों पर कार्रवाई भी की है लेकिन सड़क पर कानून तोड़कर रील बनाने वालों पर इसका असर होता नहीं दिखाई दे रहा है। अब दिल्ली के गोकुलपरी में गलत दिशा में ड्राइविंग और स्कूली बच्चियों के सामने हीरोपंती कर रील बनाने वाले शख्स पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है।

दिल्ली पुलिस ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन के पास एक लड़का बुलेट बाइक से स्टंट कर रहा था। इतना ही नहीं, वह स्कूली बच्चियों के सामने हीरो बनने की कोशिश कर रहा था। बच्चों के बगल से तेज रफ्तार से बुलेट चलाकर इसका रील बनाता और सोशल मीडिया पर भी शेयर करता। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने इसको संज्ञान में लिया और कार्रवाई की है।


दिल्ली पुलिस द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर आरोपी पुलिस थाने में खड़ा है और गाना बज रहा है ‘ आइये आपका इंतजार था ‘। पुलिस ने बताया कि आरोपी की बाइक, मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया है जबकि इंस्टाग्राम अकाउंट को ब्लॉक करने की भी कार्रवाई की जा रही है।


इसी बीच दिल्ली की सड़कों पर स्टंट करती एक स्कार्पियो का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्कार्पियो को गलत दिशा में जाकर वापस सड़क पर लहराते हुए चलाया जा रहा है। इससे बड़ी दुर्घटना होने की संभावना थी। गनीमत रही कि किसी को इस घटना में चोट नहीं आई।

यह भी पढ़ें : रील बनाने के लिए दिल्ली पुलिस के बैरिकेड में ही लगा दी आग, पुलिस ने गिरफ्तार कर थमाया 36 हजार का चालान

इससे पहले एक शख्स दिल्ली पुलिस के बैरिकेड में आग लगाकर इसका रील बनाया था और सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस मामले को दिल्ली पुलिस  ने त्वरित संज्ञान में लेकर आरोपी इंस्टग्राम यूजर को गिरफ्तार किया था और गाड़ी को जब्त कर लिया था। हालांकि पुलिस की इस कार्रवाई से भी दिल्ली के लोग सबक नहीं ले रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें