हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video : Taj Mahal में साड़ी में ऐसे बनाई रील, वर्दी का डर बिलकुल नहीं फील

Viral Reel of Girl in Taj Mahal : ताजमहल परिसर में रील बनाने पर प्रतिबंध के बावजूद वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं। एक लड़की की स्टंट वाली रील सोशल मीडिया पर छाई हुई है, जिससे सुरक्षाकर्मियों पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन

Viral Reel of Girl in Taj Mahal : दुनिया के सातवें अजूबे ताजमहल में रील बनाना प्रतिबंधित हैं लेकिन इसके बावजूद यहां बनाए गए रील सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। आम लोगों की बात छोड़िए, यहां मौजूद सुरक्षाकर्मी भी रील बनाते दिख जाते हैं। अभी हाल ही पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल हुआ था और अब एक लड़की का रील खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लड़की ताज महल के सामने गुलाटी मारती दिखाई दे रही है।

आगरा के ताजमहल में किसी भी तरह की रील बनाने पर रोक है लेकिन कड़ी सुरक्षा के बीच भी कई लोग रील बनाने, अजीब हरकतें करने और विवाद वीडियो बनाने में कामयाब हो जाते हैं। अब लाल साड़ी पहनकर एक लड़की ताजमहल के सामने रील बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है, जिसको लेकर कार्रवाई की मांग हो रही है।

ताजमहल के सामने गुलाटी मार रही लड़की का वीडियो वायरल

वीडियो में लड़की लाल साड़ी पहनकर स्टंट कर रही है और गुलाटी मार रही है। रील बनाने के बाद लड़की ने वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद अब लोगों का कहना है कि जब ताजमहल पर इतनी सुरक्षा तैनात है तो इस तरह की हरकतों पर रोक क्यों नहीं लग पा रही है।

विज्ञापन


चौंकाने वाली बात ये है कि 24 घंटे पहले ही वर्दीधारी सिपाहियों की भी रील वायरल हुई थी जिसमें वह ताजमहल के अंदर रील बनाते दिखाई दिए थे। इसको लेकर विवाद खड़ा हुआ और सवाल पूछे जाने लगे लेकिन इस घटना के महज 24 घंटे बाद ही लड़की की रील वायरल हो गई।

यह भी पढ़ें : Monalisa के साथ साये की तरह हैं ये दो चेहरे, वीडियो में बताया सनोज से क्या रिश्ता?

विज्ञापन

बता दें कि ताजमहल की सुरक्षा सीआईएसएफ और एएसआई के हवाले हैं लेकिन पिछले कुछ दिनों से रील बनाए जाने समेत कई विवादित मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में सुरक्षाकर्मियों पर सवाल उठना लाजमी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola