हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Swiggy Instamart पर मुफ्त में मिले टमाटर, शख्स ने स्क्रीनशॉट शेयर कर जताया गुस्सा

Viral Post: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ने स्विगी इंस्टामार्ट से शॉपिंग का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। शख्स को स्विगी का ऑफर रास नहीं आया। स्विगी ने शख्स को कंप्लीमेंट्री के तौर पर सामान फ्री दिया जिस पर वह नाराज हो गया।

विज्ञापन

Viral Post: आमतौर पर ग्राहक मुफ्त में मिलने वाली चीजों को पसंद करते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान कई ऐसे ऑफर देखते हैं जिसको लेने पर फ्री में कोई सामान मिल सके। लेकिन स्विगी इंस्टामार्ट के एक ग्राहक को फ्री टमाटर पसंद नहीं आए। इसके लिए उस शख्स ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) स्विगी इंस्टामार्ट को सलाह दे डाली। सोशल मीडिया पर ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है जिसमें लोग अपनी प्रतिक्रियां दे रहे हैं।

क्या है वायरल पोस्ट?

सोशल मीडिया पर जो पोस्ट वायरल हो रही है उसको बेंगलुरु मैन नाम के यूजर ने शेयर किया है। इस पोस्ट में उसने स्विगी इंस्टामार्ट पर शॉपिंग का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें उसने 5 आइटम सेलेक्ट किए हैं। इस खरीदारी पर मार्ट उसको 500 ग्राम टमाटर फ्री दे रहा है। इसमें उस शख्स ने लिखा स्विगी इंस्टामार्ट में बहुत खराब डिजाइन, जहां एक आइटम खुद ही मेरे कार्ट में जुड़ जाता है, मुझे ये टमाटर नहीं चाहिए। लेकिन मैं इसे मैं कार्ट से हटा भी नहीं सकता हूं। पोस्ट में आगे लिखा गया कि भले ही मैं इसके लिए भुगतान नहीं कर रहा हूं पर यह कार्ट चोरी है जो एक डार्क पैटर्न है।

ये भी पढ़ें: ‘अभी जा रहा हूं, जल्द वापस आऊंगा…’, कर्मचारी ने जॉब से रिजाइन करते हुए लिखी ऐसी बात, वायरल हो गया लेटर

विज्ञापन

इस पोस्ट के जरिए शख्स ने ये बताया कि स्विगी इंस्टामार्ट से मुफ्त टमाटर मिले। हालंकि, उसे मुफ्त टमाटर मिलने से कोई दिक्कत नहीं थी, बस उसे परेशानी इस बात से हुई कि वह उसे अपने कार्ट से हटा नहीं पा रहा था। उसने लिखा कि एक उपभोक्ता के रूप में मुझे इस बात पर पूरा कंट्रोल होना चाहिए कि मैं क्या लेना चाहता हूं और क्या नहीं।

यूजर्स ने किया सपोर्ट!

इस पोस्ट के वायरल होने के बाद लोगों ने अपनी प्रतिक्रियांए दी। एक ने लिखा ग्राहक का अंतिम फैसला होना चाहिए कि उसे मुफ्त में ये चाहिए कि नहीं। स्विगी ऐप के बारे में बात करते हुए एक ने लिखा कि स्विगी अपना रास्ता खो रहा है और जोमैटो बहुत तेजी से हावी हो रहा है। हमें एक ऐसे ब्रांड की जरूरत है जो उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा दे।

विज्ञापन

वहीं, एक ने अपना अनुभव बताते हुए लिखा कि मैंने कुछ दिन पहले इसी तरह की समस्या का सामना किया था। मैं शुद्ध शाकाहारी हूं, लेकिन उन्होंने मुझे मुफ्त में नॉनवेज डिश ऑफर की। मेरे पास अपनी पसंद बदलने या उस आइटम को हटाने का अधिकार नहीं था।

ये भी पढ़ें: शख्स ने 23 लाख छोड़ 18 लाख सालाना देने वाली कंपनी की ज्वाइन, सामने आई ये बड़ी वजह

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola