Hockey star Rani Rampal : भारतीय हॉकी स्टार और पद्म श्री पुरस्कार विजेता रानी रामपाल ने एयर इंडिया पर कटाक्ष किया है और निराशा व्यक्त की है। सोशल मीडिया पोस्ट लिखकर रानी रामपाल ने तंज कसते हुए लिखा है कि धन्यवाद एयर इंडिया। पोस्ट वायरल होते ही एयर इंडिया की तरफ से माफी मांगी गई लेकिन तब तक यह पोस्ट वायरल हो चुका था और इसे लाखों लोग देख चुके थे।
रानी रामपाल कनाडा से भारत लौट रही थीं, वह एयर इंडिया की फ्लाइट में सवार थीं। जब वह दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरीं और अपने सामान को देखा तो वह हैरान रह गईं। दरअसल रानी रामपाल का बैग क्षतिग्रस्त हो गया था। उन्होंने फोटो शेयर कर लिखा कि इस तोहफे के लिए एयर इंडिया को धन्यवाद। आपका स्टाफ हमारे बैगों के साथ इसी तरह व्यवहार करता है। आज दोपहर कनाडा से भारत लौटते समय दिल्ली उतरने के बाद मुझे अपना बैग टूटा हुआ मिला।
जवाब में एयर इंडिया ने लिखा, “सुश्री रामपाल, हमें हुई असुविधा के लिए खेद है। कृपया हमें अपने टिकट विवरण, बैग टैग नंबर और क्षति शिकायत संख्या/डीबीआर कॉपी डीएम करें। हम इसकी जांच करेंगे।” एयर इंडिया ने माफी मांगी लेकिन सोशल मीडिया पर ऐसे तमाम यूजर्स आगे आ गए, जिन्हें इसी तरह की स्थिति का सामना करना पड़ा।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि एयर इंडिया की सर्विस ऐसी ही है। कुछ महीने पहले मैं एयर इंडिया की फ्लाइट से अपने महंगे हेडफोन लेना भूल गया था और तुरंत ईमेल के जरिए इसकी सूचना दी, लेकिन आज तक कोई जवाब नहीं आया। एक ने लिखा कि आजकल लोगों के साथ हर एयरलाइन्स ऐसा ही व्यवहार कर रही है। एक ने लिखा कि अब लोहे का ट्रंक लेकर सफर करना पड़ेगा। ऐसे काम नहीं चलने वाला।
यह भी पढ़ें : कनाडा में भारतीय किरायेदार का सामान फेंक घर से निकाला, वीडियो देख भड़के लोग
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि एयर इंडिया को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि ग्राउंड स्टाफ आमतौर पर लापरवाही से ड्यूटी करते हैं। एक ने लिखा कि सामान की जिम्मेदारी एयर इंडिया की होती है तो सामान को सुरक्षित पहुंचाना भी एयर इंडिया का काम है। नुकसान होने पर हर्जाना भरना चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि एयरलाइन पर कोई नियंत्रण नहीं है और एयरलाइनें खुद भी अन्य देशों से कुछ नहीं सीख रही हैं, जैसे जापान बैगेज हैंडलिंग में सुधार के लिए प्रयास कर रहा है।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines