हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'मुजे कपुटर आता है..', ये हाल है पोस्‍ट मास्‍टर की ह‍िंदी का! डाक बाबू का लेटर वायरल, नौकरी पर उठे सवाल

Uttrakhand News : उत्तराखंड में डाक विभाग में नौकरी पाने वाले एक शख्स द्वारा लिखे गए पत्र का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पत्र पढ़कर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर इसे नौकरी कैसे मिली?

विज्ञापन

Uttrakhand News : एक शख्स परीक्षा देकर नौकरी पा गया, जॉइनिंग की तारीख आ गई। शख्स ज्वाइन करने के लिए पहुंचा तो उसे एक साधारण सा पत्र लिखने के लिए कहा गया। शख्स ने पत्र में जो कुछ भी लिखा, उसे पढ़कर माथा पकड़ने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर इसे नौकरी मिली तो मिली कैसे? मामला उत्तराखंड के पौड़ी का बताया जा रहा है।

मामला उत्तराखंड में डाक सेवकों की भर्ती से जुड़ा हुआ है। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिसमें डाक सेवकों का हिंदी और गणित का सामान्य ज्ञान भी नहीं है। डाक सेवकों का चयन 10 वीं की मेरिट के आधार पर हुआ है, चयनित अधिकतर डाक सेवकों के 10 वीं में 90 प्रतिशत अंक हैं। ऐसे ही एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है जिसकी पूरी कहानी सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

हिंदी 95 नंबर और एक लाइन भी ठीक नहीं!

एक डाक सेवक के पद पर चयनित उम्मीदवार जब ज्वाइनिंग के लिए पहुंचा तो सही से हिंदी भी नहीं लिख पाया। हैरानी की बात ये है कि हिंदी में उसके 95 अंक हैं। बताया जा रहा है कि ये शख्स पोस्ट मास्टर के पद पर नियुक्ति लेने के लिए हरियाणा से आया था, जिसके द्वारा लिखे गए पत्र को पढ़कर आप अपना माथा पकड़ लेंगे।

विज्ञापन


शख्स ने पत्र में एक भी लाइन ऐसी नहीं लिखी है जो सही हो। हम यह भी कह सकते हैं कि पत्र में आपको सही शब्द खोजने के लिए मेहनत करनी पड़ सकती है। शख्स की जहां पोस्टिंग हो रही है, वहां का नाम, पद का नाम तक ठीक से नहीं लिखा है। अब उसका पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

यह भी पढ़ें : कार को क्यों दफनाया गया? अंतिम संस्कार में शामिल हुए 1500 लोग, ये है वजह

विज्ञापन

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इसे कहते हैं अंधेर नगरी, पढ़े लिखे लोग दर दर की ठोकरें खा रहे हैं और हिंदी में 95 नंबर लाने वालों से दो शब्द शुद्ध नहीं लिखे जा रहे। एक अन्य ने लिखा कि उत्तराखंड में अंधेर नगरी चौपट राजा की कहावत लागू होती है, पोस्ट मास्टर हिन्दी में नहीं लिख पा रहा है और नंबर मार्कशीट में 100/95 है न हद। एक अन्य ने लिखा कि इन महान विभूति का चयन करने वाला भी उतना ही महान रहा होगा। कितने योग्य लोग भरे पड़े हैं मौका नहीं मिल रहा और ऐसे लोगों की नियुक्ति हो जा रही है जिन्हें लिखना तक नहीं आता।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola