---विज्ञापन---

स्टैच्यू संग ‘संभोग’ करती पर्यटक की तस्वीरें वायरल, यूजर्स बोले-शर्म आनी चाहिए इसे…

Viral Photo : पब्लिक प्लेस पर अश्लील और आपत्तिजनक स्थिति में कई कपल और लोग नजर आ चुके हैं लेकिन अब दो लड़कियां स्टेच्यू के साथ अपमानजनक हरकतें करती दिखाई दीं। जिसके बाद अब कार्रवाई की मांग हो रही है।

---विज्ञापन---

Viral Photo : महिला पर्यटकों की शर्मनाक हरकत करने के दौरान लिया गया फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला पर्यटक एक प्रसिद्ध स्टेच्यू के साथ अपमानजनक और आपत्तिजनक स्थिति पर फोटो क्लिक करवा रही है। पर्यटकों की हरकतों से इटली के फ्लोरेंस शहर के लोग परेशान हो गए हैं और अब कड़े नियम बनाए जाने की मांग कर रहे हैं।

यह पूरी घटना इटली के फ्लोरेंस शहर में हुई है। एक महिला पर्यटक शहर के बोर्गो सान जैकोपो में गियाम्बोलोग्ना के बाचस की प्रतिमा पर चढ़ गई और Kiss करने जैसी हरकतें करने लगी। एक महिला प्रतिमा के पास खड़ी खोकर अश्लील हरकतें कर रही है और अपने शरीर को प्रतिमा से रगड़ रही है, जबकि उसकी साथी महिला फोटो क्लिक कर रही है।

---विज्ञापन---

स्टैच्यू के पास जाकर करने लगी अपमानजनक हरकतें

इसके बाद दूसरी महिला प्रतिमा के पास गई और ‘हदें पार कर देने वाली हरकत’ करने लगी। दोनों की फोटो एक स्थानीय शख्स ने क्लिक की और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और दोनों महिलाओं की पहचान कर कार्रवाई की मांग हो रही है।


एक स्थानीय ने कहा कि फ्लोरेंस एक ऐसा शहर है जो यहां आने वालों लोगों को सम्मान देने के लिए मजबूर नहीं करता है। लोग यहां असभ्यता और अशिष्टता इसलिए कर रहे हैं क्योंकि हर कोई बिना किसी रोक-टोक के जो चाहे करने के लिए स्वतंत्र है। लेकिन अब स्थितियां बिगड़ रही है। हमें सिंगापुर मॉडल लागू करने की जरूरत है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : शादी से पहले दुल्हन की मां को ले भागा दूल्हे का बाप, यूजर्स बोले-ये मोहब्बत नहीं घोर पाप

मिली जानकारी के अनुसार, जिस मूर्ति के साथ महिलाएं दिखाई दीं, वह मूल कांस्य बैकुस की प्रतिकृति है, जिसे 1560 के दशक में गियाम्बोलोग्ना ने बनाया था और इसे बार्गेलो संग्रहालय में रखा गया है। साल 2006 में इसकी जगह एक प्रतिकृति स्थापित की गई।

First published on: Jul 19, 2024 01:35 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola