हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

एक पुलिसवाली ये भी, नवजात की जान बचाने को दिया खून, जमकर तारीफ

UP Police : उत्तर प्रदेश पुलिस की महिला सिपाही पूजा की जमकर तारीफ हो रही है। पूजा ने एक बच्चे की जान बचाने और उसके ऑपरेशन के लिए रक्तदान किया है। सोशल मीडिया पर सिपाही पूजा की फोटो खूब वायरल हो रही है।

विज्ञापन

UP Police : यूपी पुलिस अक्सर अपने कारनामों को लेकर चर्चा में रहती है। कुछ पुलिस वालों की वजह से पूरी यूपी पुलिस सवालों के घेरे में रहती है लेकिन कुछ ऐसे भी पुलिस वाले हैं जो मानवता की मिसाल कायम करते हैं। हम बात कर रहे हैं आगरा में तैनात सिपाही पूजा की।

मामले की शुरुआत फिरोजाबाद से हुई। फिरोजाबाद में एक नवजात का जन्म हुआ जिसके पास पॉटी करने का रास्ता ही नहीं था। उपचार के लिए परिजन बच्चे को लेकर आगरा पहुंचे, जहां डॉक्टर ने ऑपरेशन की बात कही।

खून देने के लिए तैयार हुई महिला सिपाही

ऑपरेशन के लिए ब्लड की जरूरत थी। परिवार परेशान होकर इधर-उधर भटक रहा था कि आखिर ब्लड लाएं कहां से? इसी बीच आगरा में ही तैनात सिपाही पूजा को इसके बारे में जानकारी हुई। सिपाही पूजा तुरंत ब्लड यानी खून देने के लिए तैयार हो गईं। बेड पर लेटी पूजा की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन


यूपी पुलिस के सिपाही सचिन कौशिक ने पूजा की तस्वीर शेयर की है और लिखा है कि ब्लड के लिए परिजन परेशान थे। इसकी सूचना थाना सदर में पोस्टेड महिला आरक्षी पूजा को मिली। पूजा अपनी ड्यूटी पर थीं। उन्होंने तुरंत अपने प्रभारी से #BloodDonation हेतु जाने की अनुमति मांगी, जिस पर उन्होंने तुरंत हां कर दी। पूजा ने परिजनों को फोन कर आश्वासन दिया कि आप परेशान मत होइए, मैं ब्लड देने आ रही हूं।

यह भी पढ़ें : Video: राष्ट्रीय पक्षी के साथ बर्बरता की हदें पार, वीडियो देखने के बाद लोग आक्रोश में

विज्ञापन

यूजर्स के कमेंट्स 

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि पूजा जी और उनके प्रभारी पुलिस साहब ने रक्तदान के लिए अनुमति दी, वह एक बहुत ही सराहनीय मानवीय कार्य है, प्रभारी पुलिस अधिकारी और पूजा जी आपको शत शत नमन। यूपी पुलिस को धन्यवाद। एक अन्य ने लिखा कि आपका ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। भगवान से प्रार्थना है आपको सदैव प्रसन्न, स्वस्थ और सुरक्षित रखें। एक ने लिखा कि यूपी पुलिस वाकई कमाल है, इसके अंदर बुरे लोग भी हैं और इसके अंदर बहुत नेक दिल के लोग भी हैं। धन्यवाद पूजा जी।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola