हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarsirBigg Boss 20

सब्जी लेने जाएं तो मुफ्त में मांगें मिर्ची, पूर्व IFS अफसर ने बयां की वायरल पोस्ट की सच्चाई

Viral Post: एक सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के लिखे सामान की लिस्ट पोस्ट की है। इस लिस्ट में पति के लिए एक अलग से सलाह लिखी गई है। जिसपर यूजर्स प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। पढ़िए क्या है इस पोस्ट की सच्चाई?

विज्ञापन

Viral Post: सोशल मीडिया पर कई मजेदार पोस्ट वायरल होते हैं। इन दिनों एक रिटायर आईएफएस अधिकारी का पोस्ट वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी सब्जी खरीदने की गाइडलाइन का एक नोट शेयर किया है। जिसको उनकी पत्नी ने लिखा है इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। इस नोट में सब्जी खरीदने के दौरान हरी मिर्च फ्री में लेने की सलाह भी लिखी गई है। इस पोस्ट की सच्चाई पूर्व आईएफएस अधिकारी ने बताई है।

क्या है वायरल पोस्ट?

सोशल मीडिया पर जो पोस्ट वायरल हो रही है उसे भारतीय विदेश सेवा (IFS) के एक सेवानिवृत्त अधिकारी ने शेयर किया है। इस पोस्ट को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये नोट उनकी पत्नी ने लिखा है। पोस्ट में सब्जियों की एक लिस्ट लिखी है, जिसमें सभी सब्जियों को लेकर गाइडलाइंस दी गई हैं। हर सब्जी के आगे उसके शेप के बारे में लिखा है कि वो किस तरह की होनी चाहिए। साथ ही उसमें ये भी लिखा है कि सब्जियों के साथ मिर्च फ्री में दुकानदार से लेना।


ये भी पढ़ें: पति की इस गंदी हरकत से बौखलाई पत्नी! बोली ‘मुझे तलाक चाहिए…’

विज्ञापन

इस पोस्ट पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी। एक यूजर ने लिखा कि ये सलाह जिंदगी में बदलाव ला सकती है। एक ने लिखा कि मुझे अपनी शॉपिंग ट्रिप के लिए इस गाइड की जरूरत है। एक ने लिखा कि यह आश्चर्यजनक है कि सब्जियां खरीदने जैसे साधारण काम में कितनी मेहनत लगती है।

क्या है इस पोस्ट की सच्चाई?

पूर्व IFS अफिसर ने इस पोस्ट के वायरल होने के बाद सच्चाई पर बात की। उन्होंने इसके बाद एक पोस्ट और किया जिसमें लिखा कि जिन लोगों ने इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी है उन्हें ये बताया जाता है कि यह सामग्री 7 साल पहली है। इसको मेरी पत्नी ने मुझे शेयर किया था। इस पोस्ट से मेरी पत्नी का कोई लेना देना नहीं है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनने के लिए ‘मरने’ को भी तैयार लोग, यूपी के कासगंज में आया चौंकाने वाला मामला

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola