हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

कढ़ाई का अनोखा ट्रिक: ताला और छन्नी के इस आइडिया ने लोगों को हंसते-हंसते चौका दिया, यहां देखिए VIDEO

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जो थोड़े अलग, मजेदार और क्रिएटिव होते हैं. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक साधारण कढ़ाई को सुरक्षित रखने के लिए बेहद अनोखा जुगाड़ किया गया है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि सबसे पहले कढ़ाई पर ढक्कन रखा गया. इसके बाद उस ढक्कन के ऊपर एक छन्नी जैसी चीज़ को इस तरह फिट किया गया कि ढक्कन आसानी से नहीं हिल सके. मजेदार बात यह है कि यह छन्नी कढ़ाई के एक हैंडल में डालकर दूसरे हैंडल तक ले जाई गई और फिर इसे पूरी तरह लॉक कर दिया गया. इस पूरे सेटअप को और मजबूत बनाने के लिए ताला भी लगाया गया.

लोग इस क्रिएटिव तरीके को देखकर हैरान रह गए हैं. किसी ने इसे कमाल की समझदारी बताया, तो किसी ने इसे मजेदार और चतुराई भरा आइडिया कहा. कुछ यूजर्स ने मजाक में तो यहां तक कहा कि इस शख्स को इसकी सोच के लिए इनाम मिलना चाहिए. दरअसल, रोजमर्रा की चीज़ों में ऐसे अलग नजरिये और नए तरीके ही वीडियो को खास बनाते हैं और लोगों का ध्यान खींचते हैं.

---विज्ञापन---
View this post on Instagram

A post shared by Shiva Bhandari (@shivabhandari940)

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर shivabhandari940 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. पोस्ट होते ही यह वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हुआ और कई लोगों ने इसे देखा और अपने मजेदार कमेंट्स भी किए. सोशल मीडिया पर इस तरह के अनोखे और हल्के-फुल्के कंटेंट लोगों को तुरंत आकर्षित करते हैं और बार-बार देखने का मन करते हैं.

---विज्ञापन---

अगर आप भी सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग वीडियो देखना पसंद करते हैं, तो यह वीडियो आपके लिए मजेदार और सीखने योग्य दोनों है.

Sponsored Links by Taboola