हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दूल्हे का भावुक वीडियो, देखकर लोग हुए इमोशनल

---विज्ञापन---

इंटरनेट और सोशल मीडिया पर शादी के मजेदार वीडियो तो अक्सर वायरल होते रहते हैं, लेकिन कभी-कभी ऐसा वीडियो सामने आता है, जो सीधे दिल को छू जाता है. ऐसा ही एक वीडियो फिलहाल इंस्टाग्राम पर छाया हुआ है. इस वीडियो में दिख रहा है कि शादी का भव्य स्टेज सजा हुआ है और दूल्हा अपनी दुल्हन का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. जैसे ही दुल्हन स्टेज पर एंट्री करती है, दूल्हा मुस्कुराते हुए उसका हाथ थामकर उसे स्टेज तक लाता है. लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने वहां मौजूद सभी लोगों को भावुक कर दिया. दूल्हा अपनी दुल्हन को देखकर अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाया. वह उसे गले लगाकर और उसके कंधे पर सिर रखकर बिलख-बिलखकर रोने लगा. ऐसा लग रहा था मानो वर्षों का इंतजार खत्म हुआ हो और उसका सबसे बड़ा सपना सच हो गया हो.

वीडियो में दुल्हन भी थोड़ी हैरान नजर आई, लेकिन उसने तुरंत अपने पति को संभाला और प्यार से उसे चुप कराया. यह दृश्य इतना इमोशनल था कि स्टेज पर मौजूद मेहमान भी भावुक हो गए. सोशल मीडिया यूजर्स ने भी वीडियो को देखकर दिल खोलकर प्यार और तारीफ दी. यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट @dcchauhan6 पर शेयर किया गया है. इसे अब तक लगभग 89 लाख बार देखा जा चुका है और 3 लाख 76 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है. कमेंट सेक्शन में लोग अपने अनुभव और भावनाओं को साझा कर रहे हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Deepak Chauhan (@dcchauhan6)

---विज्ञापन---

एक यूजर ने लिखा, “ये होती है सच्ची मोहब्बत, लव मैरिज की असली खुशी.” दूसरे ने कमेंट किया, “चलो किसी को तो सच्चा प्यार नसीब हुआ.” कुछ और यूजर्स ने कहा कि “काश सबको ऐसा प्यार करने वाला जीवनसाथी मिले.” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि दूल्हे का दुल्हन को गले लगाना दिल जीत लेने वाला पल था. यह वीडियो साबित करता है कि सच्चा प्यार किसी भी बाहरी दिखावे या बड़े समारोह से नहीं बल्कि दिल से महसूस किया जाता है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों के बीच प्यार, संवेदनशीलता और रिश्तों की अहमियत को लेकर एक खूबसूरत मिसाल बन गया है.

Sponsored Links by Taboola