Viral News: जीवन में साफ सफाई का खास महत्व है। साफ सफाई से बीमारियों को दूर भगाया जा सकता है। उत्तर प्रदेश के आगरा में एक शख्स है जो 40 दिनों से नहाया नहीं। उस शख्स की पत्नी ने इस हरकत के तंग आकर तलाक की मांग की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजेश नाम का ये शख्स महीने में केवल एक दो बार ही नहाता। जिसकी वजह से उसकी पत्नी परेशान रहती है।
40 दिन में 6 बार नहाया
यूपी के आगरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक पत्नी ने सिर्फ पति की कम नहाने की आदत के चलते तलाक मांगा है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिला का कहना है कि उसका पति रोज नहीं नहाता है। वो महीने में केवल एक दो बार ही नहाता है। जिसकी वजह से उससे बदबू आती है। शादी के 40 दिन बीत जाने बाद महिला ने तलाक लेने का फैसला किया है। उसका कहना है कि इन 40 दिनों में राजेश केवल 6 बार ही नहाया है।
ये भी पढ़ें: Reel के लिए कफन ओढ़कर हाईवे पर लेटा युवक, फेमस होने के लिए किया मरने का नाटक
नहाने के बजाय छिड़कते हैं गंगाजल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजेश महीने में एक दो बार ही नहाते हैं। इस बीच वो खुद को साफ करने के लिए गंगाजल का इस्तेमाल करते हैं। महिला ने बताया कि खुद को एक हफ्ते में साफ करते हैं, जिसके लिए वो गंगाजल का इस्तेमाल करते हैं। पति की इन हरकतों को देखते हुए शादी के महज 40 दिन बाद ही पत्नी ने तलाक के लिए अर्जी डाली है। जिसके बाद वो अपने मायके चली गई, मायके वालों ने दहेज उत्पीड़न की शिकायत भी कराई है।
सुधार करने को तैयार राजेश
पत्नी की शिकायत के बाद मामला बढ़ गया। जिसके बाद परामर्श केंद्र में राजेश को ले जाया गया। राजेश को समझाया गया, जिसके बाद वो अपनी नहाने की आदतों में सुधार करने के लिए तैयार हो गया। एक हफ्ते बाद फिर से राजेश को परामर्श केंद्र में बुलाया गया है।
ये भी पढ़ें: PM Modi सोशल मीडिया पर कितने ताकतवर? फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब देख लें
संबंधित खबरें
US चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
37 mins agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines