Online Shopping Services: ऑनलाइन शॉपिंग ने लोगों की जिंदगी बड़ी आसान कर दी है। आजकल लोग रात के 11 बजे भी शॉपिंग का मूड बनाते हैं तो तुरंत उसे ऑनलाइन ऑर्डर कर देते हैं। कुछ-कुछ लोगों के तो एक ही दिन में कई पार्सल आ जाते हैं। हालांकि, ऑनलाइन सर्विस ने लोगों की मुश्किलों को तो आसान बना दिया, मगर कुछ लोगों को इससे परेशान भी कर दिया है, जैसे दिल्ली की इस सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ हुआ। दरअसल, मामला यह था कि सोसाइटी के लोग अनगिनत पार्सल ऑर्डर करते थे, जिससे परेशान होकर गार्ड्स ने सोसाइटी वालों को एक नोटिस जारी कर दिया कि एक दिन में सिर्फ 1 या 2 ऑर्डर ही मंगवाएं। इस नोटिस की तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
क्या था पूरा मामला?
दरअसल, सोसाइटी के गार्ड्स का कहना है कि सोसाइटी में जो बैचलर लोग रह रहे हैं, वे लोग सबसे ज्यादा ऑनलाइन पार्सल मंगवाते हैं। इन लोगों के दिनभर में 10 से 12 ऑर्डर सिर्फ फ्लिपकार्ट, स्विगी, जोमेटो या ब्लिंकिट के होते हैं। गार्ड्स का कहना है कि पिछले 6-7 सालों से जब से ऑनलाइन ऑर्डर शुरू हुए हैं, तब से उन लोगों का काम काफी प्रभावित हुआ है। ये लोग सोसाइटी वालों की सुरक्षा से अधिक दिनभर ऑर्डर रिसीव और ओटीपी का आदान-प्रदान करने में लगे रहते हैं। कई-कई बार डिलीवरी बॉय से भी बहस करनी पड़ जाती है।
यह भी पढ़ें : भारत के इस गांव में पुरुष रखते हैं दो पत्नियां, एक ही घर में साथ रहते हैं तीनों
इस पूरे मामले को लेकर ही सोसाइटी के गार्ड्स ने लोगों के लिए यह एडवाइजरी जारी की है कि या तो वे दिन में 1 से 2 पार्सल मंगवाएं, नहीं तो अपनी पर्सनल सिक्योरिटी हायर कर लें, जो उनके और उनके डिलीवर बॉय के बीच तालमेल बनाकर रखेंगे।
X पर वायरल हो रहा है पोस्ट
सोसाइटी वालों को जारी की गई एडवाइजरी नोट की एक तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रही है। जिस पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि ‘इस नोटिस में कोई गलती नहीं है, सिक्योरिटी गार्ड्स हमारी सुरक्षा के लिए तैनात किए जाते हैं न कि पार्सल रिसीव करने के लिए’। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि ‘आखिर एक दिन में 10-15 पार्सल कौन मंगवाता है?’ किसी ने कमेंट कर कहा कि ‘सोचो कैसा लगेगा अगर हर कोई एक तीसरा सिक्योरिटी गार्ड सिर्फ पार्सल ऑर्डर के लिए ही रख लें’।
यह भी पढ़ें : फ्लाइट में सबसे गंदा स्थान कौन-सा होता है? जवाब सुन चकरा जाएगा दिमाग
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
14 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines