Violation of traffic Rules in Jhansi: अगर आप ऑटो से यात्रा करते हैं तो आपको पता होगा कि कम समय में ज्यादा पैसे कमाने की चाहत में कई बार ऑटो ड्राइवर सीट से कहीं ज्यादा सवारी को बैठा लेते हैं। यात्री भी जल्दी पहुंचने की चाह में एडजस्ट कर लेते हैं। लेकिन, उत्तर प्रदेश के झांसी से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ऑटो ड्राइवर ने सवारी बैठाने की सभी सीमा को लांघते हुए अपनी ऑटो को मिनी बस के जैसा बना दिया। दरअसल, झांसी में एक ऑटो ड्राइवर ने 18 सावरियों को बैठा लिया।
सवारियों को जानवरों की तरह ठूंसा
पुलिस ने जब ओवरलोडेड ऑटो को पकड़ा तो उसमें 18 सवारियां देखकर दरोगा भी दंग रह गए। जब उन्होंने ड्राइवर से पूछा कि इतनी सवारी कैसे बैठा लेते हो तो ड्राइवर ने फिर से बैठाकर दिखाया। ऑटो में सवारियों को जानवरों की तरह ठूंस कर बैठाया गया था। दरोगा ने सभी सवारियों को ऑटो से नीचे उतारा। इसके बाद एक-एक करके सभी 18 सवारियों की गिनती की। वहीं, ड्राइवर का कहना है कि ये उसका रोज का काम है। उसने एक मिनट के अंदर सभी को फिर से ऑटो में बैठाकर दिखाया। इसके बाद दरोगा ने ऑटो को जब्त कर दिया।
शादी समारोह से ऑटो से लौट रहे थे
यह मामला रविवार रात झांसी के बरुआसागर इलाके में सामने आया। सभी लोग शादी समारोह से ऑटो से लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि राजगढ़ निवासी रूप सिंह यादव ऑटो चलाता है। भेलसा गांव के 18 लोग शनिवार को शादी में काम करने के लिए झांसी आए थे। रूप सिंह ने शादी के बाद सभी को ऑटो से घर पहुंचाने की जिम्मेदारी ली थी। देर रात करीब 1:30 बजे सभी शादी के काम से फ्री हुए तो रूप सिंह ऑटो लेकर पहुंच गया और 18 लोगों को ऑटो में बैठाया। रूप सिंह को मिलाकर कुल 19 लोग ऑटो में सवार थे। इसके बाद वे भेलसा गांव के लिए रवाना हुए। जब वे बरुआसागर के चौक बाजार पहुंचे तो गश्त कर रहे बरुआसागर थानाध्यक्ष शिवजीत सिंह राजावत ने ऑटो रुकवा लिया।
ऑटो ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई
सीओ अजय कुमार ने बताया कि ऑटो को सीज कर दिया गया है। सीओ अजय कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक ऑटो को पकड़ा गया। इसमें 18 सवारियां बैठी थीं। ऑटो चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines