Viral Post: जब भी आप कोई विंटेज कार देखते हैं तो एक बार जरूरी उनकी खूबसूरती को निहारते हुए इसकी कीमत के बारे में सोचते हैं, मगर क्या आपने कभी सोचा है कि उस जमाने में इन कारों की कीमत क्या होती होगी? फिलहाल सोशल मीडिया पर एक पुराना न्यूजपेपर ऐड सामने आया है, जिसमें शेवरले की दो गाड़ियों का विज्ञापन है। इस पोस्ट ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
वायरल हुआ पोस्ट?
हाल ही में शेवरले का एक पुराना न्यूजपेपर ऐड ऑनलाइन सामने आया है, जिसने दो कारों का विज्ञापन दिया गया है। इसमें एक 5-सीटर शेवरले है। इसकी कीमत 3,600 रुपये दिखाई दे रही है, जो आज के मॉडल व्हीकल की कीमतों से बहुत कम है। वहीं एक और कार का ऐड दिखाया गया है, जिसकी कीमत 2,700 रुपये थी। पहले विज्ञापन में कार की उपलब्धता लखनऊ में दिखाई गई है, जबकि दूसरी कार कोलकाता, दिल्ली और डिब्रूगढ़ जैसे शहरों में डिलीवरी के लिए उपलब्ध थीं। बता दें कि आज भारत में सबसे किफायती 5-सीटर कारों की कीमत भी लाखों में है। पोस्ट में आप देख सकेंगे कि ये कार 1936-37 के समय की हैं।
आए कई कमेंट
इस वायरल विज्ञापन ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, जिसमें यूजर अपना रिएक्शन शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया कि मैं अमीर हूं, लेकिन एक अलग सदी में। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि अच्छे दिन, मुझे अब भी वे दिन याद आते हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 1936 में 3,675 रुपये की वैल्यू 2024 में, 3,67,50,000 रुपये के बराबर है। एक यूजर ने कहा कि उस समय के हिसाब से ये बहुत महंगा रहा होगा । इस पोस्ट पर 24000 से ज्यादा लाइक्स हैं।
यह भी पढ़ें – 21000 रुपये में बिका ये यूनिक अंडा! जानिए क्यों है करोड़ो में एक
संबंधित खबरें
US चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
52 mins agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines