हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: तीसरी बार शादी कर रहे पति को पत्नी ने पकड़ा, देखें फिर कैसे हुआ हश्र

विज्ञापन

Video: एक विवाह स्थल पर तब हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया, जब एक महिला ने अपने पति को उसकी तीसरी शादी के दौरान पकड़ लिया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला अपने बेटे के साथ विवाह स्थल पर पहुंचती है। वह दूल्हा को अपना पति बताकर कार्यक्रम स्थल पर हंगामा करती है।

वीडियो में महिला कहती सुनाई दे रही है, ‘वह मेरे पति और मेरे बच्चे के पिता हैं। उसने (पति ने) कहा कि वह तीन दिन के लिए हैदराबाद जाएगा और अब वह दोबारा बार शादी कर रहा है।’ आदमी को कार्यक्रम स्थल से दूसरे कमरे में ले जाते हुए देखा जा सकता है।

वहीं, जब महिला विवाह स्थल पर हंगामा करती रहती है तो तब वहां मौजूद मेहमान उसे भी दूसरे कमरे में ले जाते हैं। महिला के इस तरह के दावों से कार्यक्रम स्थल पर मौजूद कई लोग दंग रह गए और दावत कर रहे लोग हैरानी से इधर-उधर देख रहे थे।

विज्ञापन

दो नहीं तीसरी शादी

उधर, महिला अपने दावों पर अड़ी रही और उसने कहा कि उसने 10 अक्टूबर 2014 को उस व्यक्ति के साथ शादी की, वह कई सालों से एक साथ हैं। इसके अलावा, उसने यह भी दावा किया कि उस व्यक्ति की पहले पत्नी वो है और दूसरी भी है, जो अस्वस्थ होने के कारण नहीं आ सकीं। अब यह तीसरी शादी करने जा रहा है।

इसके अलावा, उसने कहा, ‘अब, वह हमारी शादी के चार साल बाद फिर से शादी कर रहा है।’ महिला ने अपने पति के परिवार पर भी आरोप लगाया, जो कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे।

विज्ञापन

कुछ देर बाद वह आदमी खुली कमीज और पीले रंग की लुंगी में नजर आता है। जैसा कि लगता है, उसे मेहमानों और दुल्हन के परिवार द्वारा धोखा देने के लिए बुरी तरह से पीटा गया हो।

घर के कलेश द्वारा ट्विटर पर साझा किए गए वीडियो को अब तक 234 लोगों से अधिक रीट्वीट मिले हैं। 90.3k से अधिक बार इस वीडियो को देखा जा सकता है। इसके अलावा, वीडियो पर हजारों लोगों ने लाइक किया है। वहीं, लोगों ने खूब कमेंट करते हुए आदमी पर कटाक्ष किया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola