हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

हाथ में 'बालम थानेदार' की पिस्टल लेकर लड़की ने बनाई रील, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

Police Reel Viral Video : वायरल वीडियो कहां का है, इसकी जानकारी नहीं है लेकिन जिस तरह पुलिसकर्मी के साथ मौजूद महिला पिस्तौल लहराकर रील बना रही है, उसे देखकर लोग खतरनाक और कानून का उल्लंघन बता रहे हैं।

विज्ञापन

Police Reel Viral Video : पुलिसकर्मियों को रील से दूर रहने की सलाह दी जाती है, इसके बावजूद कई पुलिसकर्मी वर्दी पहनकर रील बनाते हैं और सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। इसको लेकर कई पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई भी हो चुकी है लेकिन अब एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पुलिसकर्मी की पिस्टल लेकर लड़की रील बना रही है।

‘मेरा बालम थानेदार, चलावे जिप्सी’ गाने पर एक लड़की और एक पुलिसकर्मी रील बना रहे हैं। वीडियो देखने पर ऐसा पता चल रहा है कि दोनों ने घर में इस वीडियो को रिकॉर्ड किया है। वीडियो में दिखाई दे रही लड़की के हाथ में पिस्तौल है। बताया जा रहा है कि पिस्तौल पुलिसकर्मी का ही है।

इस वीडियो में पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रहा है, जो खुद इस वीडियो को रिकॉर्ड कर रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो सोशल मीडिया पर लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं कि क्या आशिक मिजाज पुलिसकर्मी पर कोई कार्रवाई होगी? आखिर इसने लड़की के हाथ में पिस्तौल क्यों दे दी?

विज्ञापन


वायरल वीडियो पर कमेंट्स

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि पुलिस साहब तो प्रेमिका को गन देकर रीयल बनाने के शौकीन निकले। कहीं बटन दब जाती तो थानेदार बालम की सारी हवा निकल जाती। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ऐसे लोगों ने खाकी का मजाक बना कर रख दिया है। अभी आगरा में आशिक मिजाज इंस्पेक्टरो को यूपी के लोग भूल भी नहीं पाए थे। अब इन साहब ने तो प्रेमिका के हाथ में पिस्टल ही दे दिया। अगर गोली चल जाती तो क्या होता?

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : प्लेन क्रैश होते ही नीचे आ गिरा और हुआ ‘चमत्कार’, गजब तरीके से बची शख्स की जान

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि रिकॉर्ड कर लिया कोई बात नहीं लेकिन इसे सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करना चाहिए। अब नौकरी खतरे में आ जाएगी। एक ने लिखा कि शायद इस भाई को दोबारा ट्रेनिंग की जरूरत है। एक अन्य ने लिखा कि रोमांस करना भी पुलिसकर्मियों का हक है लेकिन वर्दी में पत्नी या प्रेमिका को पिस्तौल देकर वीडियो रिकॉर्ड करवाना बिलकुल भी ठीक नहीं है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola