जानवरों के साथ मस्ती मजाक करना कुछ लोगों का शौक होता है। वह जानवरों को छेड़ते हैं, उन्हें परेशान करते हैं लेकिन ऐसा करना कई बार खतरनाक साबित होता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स पिजड़े में बंद बाघ के साथ छेड़खानी कर रहा था लेकिन बाघ ने उसकी तरफ देखा भी नहीं, इसके बाद भी उसकी सासें अटक गई।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक पिजड़े में बाघ बंद है। एक शख्स बाहर से हाथ डालकर उसके साथ छेड़खानी कर रहा है। शख्स पिजड़े में हाथ डालकर बाघ को छूने की कोशिश कर रहा है लेकिन हाथ पहुंच नहीं पा रहा था। इसके बाद शख्स ने थोड़ी ताकत से हाथ को अंदर किया, जिससे हाथ फंस गया।
शख्स का हाथ पिजड़े में फंसने के बाद वह परेशान हो गया। हाथ को बाहर की तरह खींचने लगा। उसके हाव भाव से यह समझा जा सकता है कि वह हाथ फंस जाने से काफी डर गया था। थोड़ी देर तक कोशिश करने के बाद आखिरकार उसका हाथ बाहर आ गया और उसकी जान में जान आई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो शेयर किया गया है।
देखिए वीडियो
वीडियो देखने के बाद कुछ यूजर्स का कहना है कि जो जैसा करता है, उसके साथ भी वैसा ही होता है। यह शख्स फालतू में बाघ को परेशान करने की कोशिश कर रहा था। वहीं कुछ ने कहा कि इस शख्स का दिन अच्छा था कि बाघ उसकी तरफ नहीं देख रहा था, वरना इसका हाथ तो आज चला ही जाता।
सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो चुके हैं, कई बार जानवरों के साथ छेड़खानी करने पर लोगों की जान भी जा चुकी है। हालांकि यह वायरल वीडियो भारत के बाहर का (संभवतः पाकिस्तान) बताया जा रहा है।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
10 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
10 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
11 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines