Shikha Singh
Read More
---विज्ञापन---
देश में ऐसी कई जगहें हैं जहां बंदरों का आंतक छाया रहता है। बंदर एक ऐसा जानवर है,जो किसी के हाथ में समान देखकर उसे छीनकर भाग सकता है। खासतौर पर अगर वह चींज खानें की हो। सोशल मीडिया पर अब बंदर और एक लड़की का वीडियो सामने आया है। इसमें जो अंत में देखने को मिला वो काफी चौंकाने वाला दृश्य है। लड़की बंदर को बड़े प्यार से खाना खिलाने गई थी लेकिन वो उसके साथ खेल करके भाग जाता है।
वाइल्ड एनिमल से जुड़े इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की किसी टूरिस्ट स्पॉट पर बंदर को अकेला देख खाना खिलाने चली जाती है। वो अपने हाथों पर फूड रखकर बंदर को देती है। बंदर बड़े आराम से एक-एक कर सारा खाना खा जाता है। जैसे ही खाना खत्म होता है वो लड़की को थप्पड़ जड़ देता है। इतना ही नहीं हंसते हुए वहां से भाग जाता है। लड़की खुद के साथ हुई इस हरकत पर यकीन नहीं कर पाती है और सन्न रह जाती है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
जिस तरह वीडियो में बंदर खाना ऑफर करने वाली लड़की के साथ शरारत कर बैठता है वैसा नजारा आमतौर पर देखने को नहीं मिलता है। इस वीडियो को bhutni_ke_memes नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो को अभी तक हजारों लोगों ने देखा है। नेटिजन्स अपनी प्रतिक्रियाएं भी खूब दे रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें ट्रेंडिंग, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।