दरोगा जी का जलवा है...आओ, थप्पड़ खाओ फिर आगे जाओ; वीडियो हो रहा वायरल

Viral Video : वीडियो में दिखाई दे रहा है कि उफनती नदी को पार करने वालों का दरोगा थप्पड़ से स्वागत कर रहे हैं। यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोग की मिलीजुली राय सामने आ रही है।

Viral Video Police

Viral Video : बारिश के कारण देश की कई नदियां उफान पर हैं। ऐसे में लोगों को नदी, नालों, झरनों आदि से दूर रहने की सलाह दी जाती है। इसके बावजूद कुछ लोग जान जोखिम में डालकर ऐसे पुल को पार करने की कोशिश करते हैं, जिसके ऊपर से पानी से बह रहा होता है। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें एक बाइक सवार दो लोगों को बैठाकर जैसे ही पुल को पार कर किनारे पहुंचा, पुलिसवाले ने थप्पड़ बरसा दिए।

विज्ञापन

वायरल वीडियो कहां का है ये स्पष्ट नहीं है लेकिन वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कई लोग उफनती नदी का पुल पार करने की कोशिश कर रहे हैं। बाइक सवार को पुल पार करने से रोकने के लिए पुलिसकर्मी खड़ा है लेकिन इसके बाद कुछ लोग जब नहीं मानें तो पुलिसकर्मी ने थप्पड़ बरसा दिए।

विज्ञापन

सामने आए वीडियो में, एक बाइक पर तीन लोग सवार हैं और जब ये पुल पार करके किनारे पहुंचे तो पुलिसकर्मी ने थप्पड़ से स्वागत किया। एक अन्य बाइक सवार को भी पीटा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस पर तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं।


एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि दरोगा जी पीठ पर हाथ थप-थपाकर शाबाशी दे रहे हैं। एक ने लिखा कि वो ठीक कर रहा है क्योंकि अगर इन लोगों को कुछ हो गया तो बाद में पुलिसवालों को ही दोष देंगे। एक ने लिखा कि नदी पुल के ऊपर से बह रही है और ये लोग अपनी ही जान जोखिम में डाल रहे हैं, वो ठीक कर रहा है।

विज्ञापन

एक ने लिखा कि पुलिसकर्मी उम्र में बड़ा है और उन लोगों को बड़े भाई की तरह पीट रहा है, इसमें कुछ भी गलत नहीं है। एक ने लिखा कि ये पुलिसकर्मी खुद को ना जाने क्या समझते हैं और इस तरह पिटाई करते हैं। एक ने लिखा कि ऐसे पुलिसकर्मी देश का नाम खराब करते हैं। इन लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ