Baby Born on Running Metro:: चलती मेट्रो में एक महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो यात्री उसकी मदद के लिए आगे आ गए। कुछ ही देर बाद महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। मामला अमेरिका के फ्लोरिडा का है। यहां एक 25 साल की महिला कई महीने से लापता थी। वह नाटकीय तरीके से बरामद हुई। महिला ने जब बच्चे को जन्म दिया तो पता चला कि ये तो महीनों से लापता थी।
फ्लोरिडा के हैलैंडेल बीच की रहने वाली जेनी सेंट पियरे नाम की महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट सितंबर में ही दर्द करवाई गई थी। परिवार ने बताया कि कई महीने से वह नहीं दिखाई दी है। इसी बीच एक महिला ने चलती मेट्रो में बच्चे को जन्म दिया, जिसकी पहचान अधिकारियों ने उस महिला के रूप में की, जो कई महीने से लापता बताई जा रही थी।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मेट्रो में यात्रियों ने प्रसव में मदद की। बच्चे के साथ ही महिला को बेलव्यू अस्पताल लाया गया है। पियरे की बड़ी बहन स्टेफनिया सेंट पियरे ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को देखा और बताया कि ये तो उसकी ही बहन है। स्टेफनिया को पहले से पता था कि उसकी बहन गर्भवती है। हालांकि वो यह जानकर हैरान हैं कि उसकी बहन न्यूयॉर्क शहर क्यों गई थी?
मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी ने एक बयान में कहा कि ट्रेन में सवार यात्रियों ने सुबह 11:32 बजे कंडक्टर को बच्चे के जन्म के बारे में बताया। ट्रेन को स्टेशन पर ही रोक लिया और पुलिस अधिकारी तथा मेडिकल की टीम जल्द ही वहां पहुंच गए।
यह भी पढ़ें : Hardik Pandya से डिवोर्स के बाद Natasha का क्रिप्टिक पोस्ट, वेलेंटाइन डे से पहले लिखी ये बात
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि पियरे बच्चे को जन्म देने के तुरंत बाद मेट्रो कार के फर्श पर लेटी हुई है। एक महिला लाल कपड़े में नवजात शिशु को कपड़े में लपेटकर पकड़ी हुई दिखाई दे रही है। वहां कोई अन्य सवार इधर-उधर घूम रहे हैं, उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करें। हालांकि ये कोई पहली घटना नहीं है जब मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी के स्टेशन या ट्रेन में महिला ने बच्चे को जन्म दियाहो, बल्कि इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
संबंधित खबरें
‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
1 day agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
1 day ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
2 days ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
2 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
3 days ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
3 days agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
8 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
10 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
12 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines