Viral Video : मॉल में महिला को गलत तरीके से छूते शख्स का वीडियो वायरल! मिली खतरनाक सजा कई बार लड़कियों के साथ छेड़खानी करने वालों को तुरंत सजा मिल जाती है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लड़की के साथ छेड़खानी करने के बाद शख्स को तुरंत सजा मिली और ये सजा इतनी खतरनाक थी कि उसे जिंदगी भर याद रहेगी। मॉल में शख्स ने लड़की के साथ छेड़खानी की थी।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की मॉल में खड़ी हुई है, शायद वह सामान खोज रही थी। इसी बीच वहां पहुंचे लड़के ने प्राइवेट पार्ट को छू दिया। लड़की पीछे मुड़ी और छेड़खानी करने वाले शख्स से कुछ बात करती दिखाई दी। दोनों में कुछ बात हुई और फिर लड़की वहां से चली गई। कुछ देर बाद ही वह वापस आ गई लेकिन इस बार वह अकेली नहीं थी।
कुछ देर बाद लड़की वापस उसी जगह पहुंची, जहां उसके साथ छेड़खानी हुई थी। इस बार लड़की के साथ एक लड़का था। इस लड़के ने छेड़खानी कर रहे शख्स की जमकर पिटाई की। पिटाई का वीडियो भी कैमरे में कैद हो गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो कहां और कब का है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
वीडियो पर आ रहे रिएक्शन
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि वाह क्या करमा है। एक अन्य ने लिखा कि वह यही डिजर्व करता है। एक ने लिखा कि भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह की घटनाएं करने की हिम्मत कैसे होती है? क्या इनके अंदर कोई डर नहीं होता है? एक ने लिखा कि बहुत सही सबक सिखाया है भाई ने, छेड़खानी करने वालों के साथ ऐसा ही होना चाहिए।
यह भी पढ़ें : भारत के इस गांव में जूते-चप्पल बैन, वजह अनोखी, बाहरी लोगों पर नहीं बनाया जाता दबाव
एक ने लिखा कि लड़कियों के साथ छेड़खानी करने वालों को ऐसी ही सजा मिलनी चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि मुझे लगता है कि इसे और पीटने की जरूरत थी। एक अन्य ने लिखा कि मुझे नहीं लगता है कि अब वह किसी अपरिचित लड़की की तरह मुंह उठाकर भी देखेगा।
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
2 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
3 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
3 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
4 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines