Video: टूटा हुआ था ब्रिज और नदी के बीच से ही निकल रहीं गाड़ियां, इंजीनियरिंग का कमाल देख आनंद महिंद्रा ने किया ये सवाल

bridge
विज्ञापन

Anand Mahindra: बहुत से लोग जाने माने Veluwemeer Aqueduct ब्रिज को बेहतर तरीके से नहीं जानते होंगे। इसे नीदरलैंड में रिवर्स ब्रिज के रूप से भी जाना जाता है। इसे आधुनिक युग के इंजीनियरिंग चमत्कारों में से एक माना जाता है।

इसके अनूठे निर्माण की काफी प्रशंसा हुई है और कई लोगों ने अपने-अपने देशों में इसी तरह की तकनीक के इस्तेमाल की इच्छा व्यक्त की है। अब अक्सर सोशल मीडिया पर अनोखे किस्से शेयर करने वाले महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो ट्वीट कर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से पूछा है कि क्या भारत भी कुछ ऐसा ही कर सकता है?

Advertisment

ट्विटर पर साझा किया गया वीडियो Veluwemeer Aqueduct ब्रिज का एक आसमान से लिया गया दृश्य है। इसमें आपको शुरूआत में कुछ गाड़ियां सड़क पर चलती दिखाई देंगी और अचानक गायब हो जाएंगी। फिर आगे से निकलती दिखाई देंगी। बीच में नदी है और सब यह देखकर हैरान है। लेकिन बता दें कि यह एक पुल है। आमतौर पर हर जगह नदी पर पुल बनाया जाता है, लेकिन यहां उलटा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ