हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: ये किसी के साथ कभी भी हो सकता है, मजाक ना उड़ाएं और सावधान रहें

विज्ञापन

Video: दुनिया के कौने-कौने से हर आए दिन एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते हैं। देखा जाए तो ज्यादातर हंसाने के मकसद से बनाए जाते हैं, लेकिन कभी कभी कोई घटना घट जाती है, जो वीडियो देखने वालों को हंसा तो जाती है, लेकिन इससे एक बहुत बड़ा सबक भी मिलता है। वो सबक ये कि वीडियो से कोई चीज रिकॉर्ड करते समय आपको ध्यान रखना चाहिए होता है कि आप के आस पास कोई खतरा तो नहीं है। जैसे अब जो वीडियो सामने आया है, उसमें एक महिला अपने फोन से वीडियो बना रही होती है, तभी उसी पल वह थोड़ी पीछे होती है और सीधा नीचे नाले में गिर जाती है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर dailypontianak द्वारा शेयर किया गया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि वह जो महिला नाले में गिरी है, वह एक शादी के समारोह में मौजूद है और सामने से आ रहे दूल्हा और दुल्हन को अपने फोन में कैद कर रही है। हालांकि, उसके पहले कुछ कदम तो सही पड़े, लेकिन फिर थोड़ी पीछे होते ही उसका पांव एक ईट पर पड़ा, जहां वह खुद को संभाल ना सकी और सीधा नीचे खुले नाले में जा गिरी।

महिला को नाले से बाहर निकाले को लोग पहुंचे और उसे फिर बाहर निकाला जा सका। महिला के सारे कपड़े गंदे पानी से बह चुके थे और चेहरे से ही पता चलता है कि वे किस कदर खुद को नुकसान पहुंचा लेती हैं। ऐसे में कैमरा चलाते वक्त व कहीं भी हो और फोन में पूरा ध्यान हो तो तब आपको सावधान होना चाहिए और एक सेफ स्थान अपने लिए तलाशना चाहिए।

वीडियो पर लोगों ने क्या कहा?

वीडियो को 20 हजार के करीब लाइक मिल चुके हैं और लोगों ने अपनी समझ से अलग-अलग प्रतिक्रिया दी हैं। एक यूजर ने कहा, ‘इससे दुल्हन को कोई फर्क नहीं पड़ता, वह पहले की तरह खुश हैं और अब भी स्लाइल कर रही हैं।’ इसके लिए अलावा एक शख्स ने शादी के स्थल पर सवाल उठाए और कहा कि अगर यहां शादी का समारोह करना ही था तो ब्रिज से गुजरते समय सावधान रहना चाहिए था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें