अमित कसाना, नई दिल्ली: दुल्हन के मंहगे लहंगे की चर्चा आए दिन आप सुनते होंगे। लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट पर एक ऐसा लहंगा मिला है जिसके बटनों की कीमत ही 41 लाख है। यह लहंगा भी किसी युवती का नहीं था। बल्कि मिसाम रजा नाम का युवक का है। दरअसल, लहंगे के बटनों में साउदी रियाल छिपे हुए थे। युवक ने इन रियाल को फोल्ड करके इस तरह बटन के पीछे सीला था कि सुरक्षाकर्मियों को इसका पता न चले। लेकिन सीआईएसएफ कर्मियों के सामने उसकी एक न चली।
बटन के आकार देखकर शक गहराया था
घटना 30 अगस्त शाम करीब 4 बजे की है। टर्मिनल 3 पर सीआईएसएफ कर्मी को मिसाल के हावभाव संदिग्ध लगे। जांच के दौरान बैगेज स्केनर में उसके ट्रॉली बैग में मौजूद बटन कुछ संदिग्ध लगे। बटनों की संख्या अधिक थी और उसके पीछे कुछ छिपा हुआ लग रहा था। बटनों के साइज, आकार व वजन देखकर सुरक्षाकर्मियाें का शक गहराया। शक के आधार पर उसे जांच के लिए अलग किया गया।
दुबई जाने की फिराक में था आरोपी
सीआईएसएफ कर्मियों ने बैग खोलकर देखा तो बटनों में 185500 साउदी रियाल मिले। बैग में लेडिज लहंगे में बड़े-बड़े बटने लगे थे। उन बटनों के पीछे रियाल को छोटा करके मोड़कर सीला गया था। बरामद कुल रियाल करीब 41 लाख भारतीय रुपये के हैं। सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक जांच में आरोपी विदेशी मुद्रा के बारे में संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका। न ही उसके पास उनका कोई सत्यापित दस्तावेज मिला। लहंगे के अलावा कुछ बटन प्लास्टिक की थैली में भी थे। आरोपी स्पाइस जेट की फ्लाइट नंबर SG 011 से दुबई जाने की फिराक में था।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines