Snake Rescue Viral Video: इंसानों के लिए प्लास्टिक कितना हानिकारक है, इससे जुड़े कई रिसर्च हम पढ़ चुके हैं। हालांकि इंसानों पर ही नहीं बल्कि जानवरों की जिंदगी पर भी प्लास्टिक का असर पड़ता है। एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक सांप के शरीर पर पाल्स्टिक का एक रिंग फंसा हुआ दिखाई दे रहा है। प्लास्टिक सांप के शरीर पर इस कदर फंसा हुआ है कि वह घायल हो गया।
वीडियो की शुरुआत में दो व्यक्ति सांप के शरीर से प्लास्टिक का टुकड़ा निकालने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि टुकड़ा इस कदर फंसा हुआ है कि वह आसानी से नहीं निकल रहा है। काफी देर तक कोशिश करने के बाद नारियल तेल की मदद ली गई और सांप के शरीर पर उसे लगाया गया।
तेल लग जाने के बाद प्लास्टिक के रिंग को खींचकर बाहर निकाला गया। काफी समय तक प्लास्टिक शरीर में फंसे होने के कारण उसके शरीर पर इसका असर पड़ा और निशान बने दिखाई दे रहे हैं। बताया गया कि सांप घायल हो चुका था जिसकी मदद दो व्यक्तियों ने की। अब यह वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तारीफ कर रहे हैं ।
देखिए वीडियो
एक ने लिखा कि ऐसा कोई इंसान ही कर सकता है, क्योंकि इंसान में ही इंसानियत होती है। एक ने लिखा कि आज कल लोग इंसान की मदद नहीं करते और आप लोग सांप की मदद कर रहे हो। एक अन्य ने लिखा कि लोगों को इस बात की जानकारी देनी चाहिए कि कौन सा सांप जहरीला होता है और कौन सा नहीं। इसकी शुरुआत स्कूलों से ही होनी चाहिए।
बता दें कि वीडियो को Kamal Choudhary Snake Rescue Team बिलासपुर द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो में जानकारी दी गई है कि सांप दो दिन से प्लास्टिक में फंसा हुआ था। जिसकी जानकारी मिलने पर रेक्स्यू टीम वहां पहुंची और सांप के शरीर में फंसा प्लास्टिक का टुकड़ा निकाला।
संबंधित खबरें
हिमंता बिस्वा सरमा से एक शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
13 hrs agoKetu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
18 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
2 days agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
3 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
3 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
4 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
4 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
4 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
6 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines