Video: बिना हेलमेट के स्कूटी चला रहे इस शख्स को पुलिस ने खिला दी ऐसी कसम, अब हमेशा रहेगा जागरूक
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो बहुत फेमस होता है। वैसे तो इनमें डांस व मजाक वाले ज्यादा होते हैं। लेकिन अब एक ऐसा वीडियो छा रहा है, जिसमें पुलिस ने एक गजब का अभियान चलाया हुआ है। इसमें एक शख्स के गले में माला डली हुई है और वह स्कूटी पर है। इस दौरान उसने हेलमेट नहीं लगा रखा है और पुलिस ने उसे रोक रखा है। हालांकि, यह वीडियो केवल इतने में ही खत्म नहीं है। इसमें असली खेल तो वह है कि आगे से शख्स हेलमेट लगाए, इसके लिए पुलिस ने कुछ ऐसा किया जो वायरल हो गया।
दरअसल, वीडियो देखकर ऐसा लगता है जैसा पुलिस द्वारा एक अभियान के तहत सफर के दौरान हेलमेट ना लगाने वालों को पकड़कर सीख दी जा रही है। पुलिसवाला जो वीडियो में दिख रहा है, उसके हाथ में एक पोस्टर है, जिसपर लिखा है, ‘मैं कसम खाता हूं अपनी मां की मैं बिना हेलमेट के बिना वाहन नहीं चलाऊंगा।’ पुलिस ने उस आदमी को आगे से हेलमेट लगाने को कहा और वह पोस्टर जोर-जोर से पढ़ने को कहा। आप खुद देखें कैसे वह शख्स कसम खा रहा है।
शख़्स बिना हेलमेट के चला रहा था स्कूटी, पुलिस ने पकड़कर दिलाई मां की कसम
◆ Video हुआ वायरल pic.twitter.com/lwa9r9P3yo
— News24 (@news24tvchannel) February 3, 2023
वीडियो में कई सारे पुलिसवाले देखे जा सकते हैं, जिसमें से एक सीनियर पुलिसवाले ने कहा, ‘जब पुलिस रोक रही है तो रोक लो। उलटे सीधे तरीके से भगाने से कुछ नहीं होगा।’ उन्होंने कहा कि पुलिस यहां आपकी ही सहायता के लिए है। वीडियो में पुलिसवाले ने सभी से आग्रह किया कि कोई भी बिना हेलमेट के वाहन ना चलाए। बता दें कि वीडियो कहां का है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जिस स्कूटी को पुलिस ने पकड़ रखा है, वह हरियाणा नंबर है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: