लंदन: दुनिया में आपने एक से एक अजीब खेल और प्रतियोगिताएं देखी होगी। इस बार सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है उसमें महिलाएं कुश्ती कर रहीं हैं। खास यह है कि यह कोई सामान्य कुश्ती नहीं है। जिसमें लोग मिट्टी पर एक-दूसरे पर दांव अजमाते एक-दूसरे को चित करते दिखते हैं। बल्कि, इसमें लोग बकायदा सुंदर ड्रेस पहनकर आते हैं और टमाटर की ग्रेवी पर दांव अजमाते हैं।
यूके में कुश्ती चैंपियनशिप
यूके में यह विश्व ग्रेवी कुश्ती चैंपियनशिप आयोजित की गई है। कोरोना में पिछले दो साल बाद बंद रहने के बाद इस साल 29 अगस्त में इसका आयोजन किया गया था। इसमें 2 मिनट के मैचों के लिए ग्रेवी के पूल में पुरुष और महिला कुश्ती करते हैं। यह एक धर्मार्थ कुश्ती होती है। जिससे आने वाले धन को स्थानीय लोगों के वेलफेयर के लिए दान किया जाता है।
2 मिनट का बाउट
एक रिपोर्ट के अनुसार इस बार 12वीं बार यह कुश्ती आयोजित की गई थी। इसे लंकाशायर के रॉसेंडेल में रोज ‘एन’ बाउल पब के बाहर आयोजित किया गया था। सभी पहलवानों को 2 मिनट के बाउट के लिए ग्रेवी के पूल में एक-दूसरे से हाथापाई की। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रतियोगियों को न केवल उनके कुश्ती कौशल के लिए बल्कि उनके फैंसी ड्रेस और मनोरंजन मूल्य के लिए भी आंका जाता है।
कमेंट में लोग ग्रेवी मांग रहे
वायरल वीडियो कुछ देर में 86 हजार से अधिक लोग देख चुकें हैं। बड़ी संख्या में लोग इस पर कमेंट कर रहें हैं। किसी ने कहा कि कुश्ती के बाद ग्रेवी खाना बनाने के लिए मिलेगी। किसी ने कहा देखकर मजा आ गया। कुछ ने इसे ग्लोबल वार्मिंग में सामान की बर्बादी भी कहा।
संबंधित खबरें
सूरत के कारोबारी ने दिवाली पर कर्मचारियों को दिया 1 लाख का बोनस
8 hrs ago60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
1 day agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
3 days agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
4 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
4 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
4 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
5 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
6 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
6 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines