Waterfall Viral video : बारिश के कारण देश के कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात है। बारिश के साथ भूस्खलन लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। झरनों और वाटरफॉल के पास जाने वालों को बार-बार चेतावनी दी जा रही है। कई लोगों का सवाल होता है कि आखिर वाटरफॉल का पानी कितनी तेजी से बढ़ता है कि लोग अपनी जान भी नहीं बचा पाते? इससे जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि वाटरफॉल में कई लोग नहा रहे हैं लेकिन अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और सब कुछ बह गया।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बड़ी संख्या में लोग वाटरफॉल के पास नहा रहे हैं। सब अपनी मस्ती में मस्त है लेकिन तभी पानी तेज हो गया। पानी का बहाव इतनी तेजी से बढ़ा कि लोगों को भागने का भी टाइम नहीं मिल पाया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोगों ने भागने की कोशिश की लेकिन वह बहाव में बह गए।
देखते ही देखते बह गए लोग
देखते ही देखते वहां नहा रहे लोग बहने लगे और जो लोग वहां किनारे जाकर बचने की कोशिश कर रहे थे, उन्हें भी पानी का तेज बहाव अपने साथ ले गया। किसी घास या पत्ते की तरह लोग बहते दिखाई दिए। इस वीडियो को देखने के बाद लोगो के रोंगटे खड़े हो गए। उत्तराखंड पुलिस ने इस वीडियो को शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो शेयर कर उत्तराखंड पुलिस ने लिखा कि पानी का सैलाब अपने साथ सब कुछ बहा ले जाता है। मानसून के दौरान नदी एवं नालों का जल स्तर अचानक बढ़ जाता है। पर्यटकों व स्थानीय लोगों से अपील है कि वे इस मौसम में गधेरों, नदी व नालों के किनारे एकत्रित ना हो और ना ही ऐसे स्थानों पर पिकनिक मानने जाए।
यह भी पढ़ें : शातिर चोरनी ने रोजाना मॉल में ‘कांड’ कर कमाए 5 करोड़, CCTV में पकड़ी गई करतूत
वीडियो पर लोगों के कमेंट्स
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि पढ़े लिखे लोग इस तरह की गलती करते हैं, उन्हें लगता है कि वह सबसे समझदार है। एक ने लिखा कि ऐसे लोगों को सबक मिलना जरूरी है। इतनी घटनाओं के बाद भी लोग इतनी लापरवाही से वाटरफॉल जा रहे हैं तो इसके लिए जिम्मेदार कौन है? एक अन्य ने लिखा कि लोगों को अब ऐसे ही डेमो चाहिए होता है, डेमो दिखाने के लिए ऐसे लोगों को किसी वाटरफॉल पर ले जाकर छोड़ देना चाहिए।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
3 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
5 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
5 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
6 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
8 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
10 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines