Video: कासगंज के एक स्कूल में शनिवार को फिल्मी सीन हो गया। यहां दो टीचर आपस में भिड़ गई। दोनों के बीच पहले जमकर बहस हुई। मामला यहां तक ही नहीं रुका। गुस्साई टीचरों ने एक-दूसरे पर लात-घुसों से हमला बोल दिया। दोनों की इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, वीडियो में आपस में फाइट कर रहीं यह महिलाएं स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षामित्र और हेडमिस्ट्रेस हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले स्कूल में खंड शिक्षा अधिकारी ने दौरा किया था। इस दौरान शिक्षामित्र स्कूल में अपने ड्यूटी से नदारद थीं। जिसके बाद अनुपस्थित पाए जाने पर शिक्षा मित्र का करीब दस दिन की सैलरी काट दी गई है।
अब मामले की जांच कर रहा शिक्षा विभाग
शिक्षामित्र शनिवार को स्कूल पहुंची। फिर पहले उन्होंने हेडमिस्ट्रेस से अपनी सैलरी कटने के लिए नाराजगी जाहिर की। दोनों के बीच हुई बहस इतनी बढ़ गई की मामला हाथापाई तक पहुंच गया। वीडियो में दोनों एक-दूसरे के बाल खींचती नजर आ रही हैं। आसपास स्कूल के बच्चे खड़े हैं।
बच्चे डर गए थे
घटना से बच्चों पर बुरा असर पड़ा है। वह डरे-सहमे वीडियो में खड़े दिखाई पड़ रहे हैं। दोनों की फाइट देख दो महिला टीचर आकर उनका बीच-बचाव कराती हैं और दोनों को अलग करती हैं। वहीं, शिक्षा मित्र ने हेडमिस्ट्रेस पर मिड डे मिल नहीं बांटने का आरोप लगाया है। बहरहाल मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद चर्चा विषय बना हुआ है। शिक्षा विभाग दोनों महिलाओं का पक्ष जानकर मामले की जांच में जुटा है।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines