Video Kali Jewel Theft In Bangladesh : बांग्लादेश के जेशोरेश्वरी मंदिर में हुई चोरी का वीडियो सामने आया है। चोर ने देवी काली के सोने के मुकुट पर हाथ साफ कर दिया। मार्च 2021 में पीएम मोदी बांग्लादेश गए थे और उपहार में यह मुकुट दिया था। जिसे देवी काली को पहनाया गया था। चोर ने इस मुकुट को चुरा लिया। इस चोरी का वीडियो सामने आया है।
जेशोरेश्वरी मंदिर बांग्लादेश के सतखीरा में हैं। इस मंदिर में मौजूद देवी काली का मुकुट चोरी हो गया। सोने की परत चढ़ा हुआ चांदी का यह मुकुट गुरुवार को चोरी हुआ। बताया गया कि मंदिर के पुजारी जब पूजा करके चले गए तो चोर दाखिल हुआ और मुकुट लेकर फरार हो गया।
मंदिर खुलने के बाद सफाई कर्मचारियों ने जब देखा तो देवी के सिर से मुकुट गायब था। इसका वीडियो भी सामने आ गया है। वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि कैसे एक व्यक्ति आता है और देवी का मुकुट चुराकर भाग गया। इस मुकुट के चोरी होने की चर्चा इसलिए भी अधिक हो रही है कि इसे प्रधानमंत्री मोदी ने गिफ्ट किया था।
बांग्लादेश के श्यामनगर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर तैजुल इस्लाम ने कहा कि हम चोर की पहचान करने के लिए मंदिर के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं। चोरी की गई वस्तु भक्तों के लिए धार्मिक महत्व रखती है क्योंकि जेशोरेश्वरी मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है। बता दें कि घटना नवरात्रि के दौरान हुई है, जिसमें हिंदू देवी दुर्गा के नौ अवतारों की पूजा की जाती है। काली भी उन रूपों में से एक है।
ढाका में मौजूद भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर इस पर चिता जताई और बांग्लादेश की सरकार मुकुट को बरामद करने, अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
संबंधित खबरें
60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
21 hrs agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
2 days agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
3 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
3 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
3 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
4 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
5 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
5 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
5 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines