Teacher Viral Video : सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो मजेदार होते हैं और हंसने पर मजबूर कर देते हैं तो कुछ दिमाग को चकरा देते हैं। क्लासरूम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक टीचर बच्चों को पढ़ाते-पढ़ाते स्कूल में अजीब हरकतें कर रहा है। वीडियो देखकर यूजर्स का कहना है कि लगता है टीचर पर भूत आ गया है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शिक्षक क्लासरूम में बच्चों को पढ़ा रहा है। बच्चों को पढ़ाते-पढ़ाते टीचर अजीब हरकतें करने लगा। कभी वह अजीब तरह से मुंह बना रहा है तो कभी शरीर को अजीब तरह से मोड़ रहा है। उसकी हरकत पर कभी बच्चे हंस रहे हैं तो कभी शांत हो रहे हैं।
किसी ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। हालांकि अभी तक ये जानकारी नहीं मिल पाई है कि ये वीडियो कब और कहां का है। वीडियो शेयर कर एक सोशल मीडिया यूजर की तरफ से दावा किया गया है कि ये महाराष्ट्र की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी की घटना है। हालांकि ये स्पष्ट नहीं है कि टीचर ऐसा क्यों कर रहा है।
वीडियो पर आ रहे कमेंट्स
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि शायद किसी पार्टिसिपेशन या ड्रामा की प्रैक्टिस करवा रहा होगा। एक ने लिखा कि ऐसा लग रहा है, जैसे टीचर पर भूत सवार हो गया है। एक ने लिखा कि शायद इस तरह के उन्हें दौरे पड़ते होंगे। एक ने लिखा कि ये कुछ नहीं है, बस ट्रेनिंग चल रही है, शायद कोई प्रोग्राम होने वाला होगा। एक अन्य ने लिखा कि अगर टीचर कुछ गलत हरकत कर रहा होता तो बच्चे इस तरह शांत ना बैठते।
यह भी पढ़ें : 8 लाख करोड़ से अधिक दान कर चुकी ये हस्ती, आज भी इंडस्ट्री में इनके नाम की गूंज
बता दें कि इस वीडियो को तरह -तरह के दावे के साथ शेयर किया जा रहा है लेकिन अभी तक इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है। कुछ लोगों का दावा है कि ये किसी प्रोग्राम की तैयारी हो रही है तो कुछ इस पर मजे लेते हुए कह रहे हैं कि शायद टीचर ने कुछ ज्यादा ही पी ली है।
संबंधित खबरें
कौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 hr agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines