Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें खराब मौसम के कारण जहाज पानी में एक तरफ झुक गया है। इसके कारण लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि ये क्रूज शिप,रॉयल कैरेबियन क्रूज शिप है, जो खराब मौसम के कारण अटलांटिक महासागर में ’45 डिग्री’ तक झुक गया। इस वीडियो को करोड़ों लोगों ने देखा है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
तेज तूफान का पड़ा असर
इस विषय पर समाचार चैनलों ने भी अपनी रिपोर्ट पेश की और बताया कि जहाज पर अचानक आए तूफान का असर हुआ था। ये तूफान काफी तेज था और लगातार चलने वाली हवाएं चल रही थी। इससे जहाज पानी में लगभग एक तरफ झुक गया।
क्रूज हाइव ने बताया कि यह घटना 7 नवंबर को रॉयल कैरेबियन के एक्सप्लोरर ऑफ द सीज पर हुई। तूफान के कारण बहुत तेज हवाएं चल रही थी, जिसके कारण लगभग 137,308 टन वाला जहाज एक तरफ झुक गया, जिससे जहाज पर अफरा-तफरी मच गई। बता दें कि क्रूज हाइव एक वेबसाइट है, जो क्रूज शिप के बारे में ब्लॉग लिखती है।
इसका एक ऑनलाइन वायरल हुआ फुटेज सामने आया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि जहाज पर अफरा-तफरी मची हुई है। इसके साथ ही आपको फर्नीचर टूटते भी दिखाई देंगे। वीडियो में आप पैसेंजर को भी देख सकेंगे, जिनको सीधे खड़े होने में भी परेशानी हो रही है। यहां हम आपको लिए वीडियो शेयर कर रहे हैं।
तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
X पर शेयर किया गए इस वीडियो पर 2.3 करोड़ से ज्यादा व्यूज हैx और इसे 99000 लोगों ने लाइक किया है। इसके लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यात्री ने अपने Facebook पर बताया कि मैं भी जहाज़ पर था, डाइनिंग रूम में बहुत डरावने हालात थे, हर जगह प्लेटें टूट रही थीं, लोग चिल्ला रहे थे और टेबल और खाना हर जगह बिखरा हुआ था।
जानकारी के लिए बता दें कि खराब मौसम के कारण जब क्रूज एक तरफ झुक गया था तो एक्सप्लोरर ऑफ द सीज पर 5,000 से ज्यादा क्रू और यात्री सवार थे। हालांकि किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई।
यह भी पढ़ें – ‘आर्यन’ से ‘अयाना’ बनने में आता है कितना खर्च? Sex Reassignment Surgery से पहले ये करना जरूरी
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines