Viral Video: रोज लाखों लोग भारतीय रेलवे से ट्रैवल करते हैं। ऐसे में आए दिन आपको कोई न कोई ऐसा वीडियो मिल जाता है, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति अपने लिए खास सीट बना रहा है। इस वीडियो में भीड़-भाड़ वाली ट्रेन में एक व्यक्ति अपने लिए रस्सी से सीट बना रहा है। फिलहाल इस वीडियो में कोई डेट नहीं दी गई है। आइये इस वीडियो के बारे में जानते हैं।
वीडियो में क्या है खास ?
एक्स पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में एक पैसेंजर जनरल डब्बे में दो सीट के बीच रस्सी के सहारे अपने लिए एक खास सीट बनाता दिखाई दे रहा है। हालांकि ये सीट कोई परमानेंट ऑप्शन नहीं है, लेकिन इसकी क्रिएटिविटी ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। आस-पास के यात्री बड़ी ध्यान से इस अनोखी क्रिएटिविटी का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। इन्हीं में से एक पैसेंजर से अपने फोन के जरिए एक खास दृश्य को कैद कर लिया।
यूजर्स ने किए खास कमेंट
इस पोस्ट को Gaju गाढ़े की प्रोफाइल से शेयर किया गया है, जिसको ‘मॉर्डन प्रॉबल्म नीड्स मॉडर्न सॉल्यूशन’ वीडियो कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया है। इस पोस्ट में यूजर ने लिखा है , ‘ रेलवे में अब सीट को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। रेलवे ने 7000 स्पेशल ट्रेन चलाई भाई ने एक्स्ट्रा सीट का इंतजाम किया अब किसी को कोई परेशानी नहीं होगी।’ यहां हम वीडियो को आपको लिए शेयर कर रहे हैं।
इसके साथ ही कई यूजर्स ने इस वीडियो पर अलग-अलग कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा,’ आवश्यकता आविष्कार की जननी है। वहीं दूसरे यूजर्स ने कहा, ‘ भाई को पुरस्कार मिलना चाहिए।’
बता दें कि पिछले साल भी ऐसा ही एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक व्यक्ति अपने लिए एक सीट बनाने के लिए एक अनोखे तरीका का इस्तेमाल करता है, जिसमें वह बर्थ के बीच चादर बांधकर अपने लिए सीट बनाता है। इस तरह की सीट आपके लिए खतरनाक हो सकती है, इसलिए ऐसा कुछ ट्राई न करें।
यह भी पढ़ें – Video: ओडिशा में चलती ट्रेन में फिल्मी स्टाइल में फायरिंग, यात्रियों में मची भगदड़
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
15 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
23 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines