Viral Video: दिल्ली-एनसीआर में आते-जाते आपको बहुत से ऐसे घर दिख जाएंगे, जो महंगे होने के साथ-साथ बहुत खूबसूरत भी होते हैं। गुरुग्राम भी इस तरह के आलीशान घरों के लिए जाना जाता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक ऐसे ही आलीशान अपार्टमेंट का वीडियो सामने आया है, जो बहुत ही बेहतरीन और बड़ा है। गुरुग्राम के ये अपार्टमेंट जिसमें से कुछ 100 करोड़ रुपये तक में बेचे गए हैं, यहां के टॉप सीईओ, बिजनेस मैन और अमीर लोगों के रहन-सहन को दर्शाते हैं। इंस्टाग्राम पर एक कंटेंट क्रिएटर ने इन आलीशान घरों में से एक की झलक दिखाई, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. आइए इसके बारे में जानते हैं।
कंटेंट क्रिएटर ने शेयर की वीडियो
प्रियम सारस्वत नाम के एक कंटेंट क्रिएटर ने अपने एक लेटेस्ट वीडियो में DLF कैमेलियास के एक बहुत ही अपार्टमेंट खूबसूरत घर का टूर कराया। इस वीडियो की शुरुआत में आप एक भव्य प्रवेश द्वार देख सकते हैं। इसके डबल डोर के आपपास खूबसूरत मिरर आर्टवर्क और गोल्डन प्लांटर्स से सजाया गया है।
अपार्टमेंट में रहने वाले आर्किटेक्ट ने इसके डिजाइन के बारे में बताया, जिसे दो सेक्शन में बांटा गया है। एक सेक्शन मेहमानों की मेजबानी के लिए था, जिसे पब्लिक एरिया कहा गया। वहीं दूसरा हिस्सा प्राइवेट है, जो परिवार के लोगों के लिए होगा।
बालकनी में आ सकते हैं 50 लोग
आर्किटेक्ट ने बताया कि म्यूट कलर का उपयोग किया गया है, जिससे इंटरनल डेकोरेशन को मिनिमलिस्टिक लुक दिया गया। बता दें कि ये घर DLF कैमेलियास अपार्टमेंट में एक विशाल 72-फुट लंबी बालकनी भी है, जिसमें 50 लोग बैठ सकते हैं। बालकनी से स्विमिंग पूल और ग्रीनरी है, जो इसे बहुत आरामदायक और रिलेक्सिंग बनाया है। इस वीडियो को सारस्वत ने ‘इससे बेहतर वर्क स्टेशन की उम्मीद नहीं की जा सकती।’ कैप्शन के साथ पेश किया गया है।
अपार्टमेंट में पौधों के साथ एक लाउंजिंग एरिया, एक छोटा बार और एक डाइनिंग और वर्कस्पेस भी शामिल है। वीडियो में, महिला मास्टर बेडरूम और अपने बेटे का बेडरूम भी दिखाती है।
यह भी पढ़ें- हफ्ते में 30 घंटे काम करके 2.15 करोड़ रुपये कमाता है ये शख्स, 12 साल की उम्र में शुरू किया पहला बिजनेस
संबंधित खबरें
किन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
1 hr agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines