Viral Video : चीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक बच्ची केबल कार को पकड़कर लटकी हुई है। केबल कार प्लेटफॉर्म से निकल चुकी है और हवा में आगे बढ़ रही है। बच्ची को केबल कार के पीछे लटका देखकर लोगों की हालत खराब हो गई। लोगों की चीख तब निकल गई जब करीब 40 फीट की ऊंचाई से बच्ची नीचे गिर पड़ी।
मामला चीन के हेबई के झांगजियाकौ स्थित जेंटिंग रिजॉर्ट सीक्रेट गार्डन का बताया जा रहा है। केबल कार से लटकती बच्ची को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। मामला 8 जनवरी का है। बच्ची चमकीले गुलाबी रंग का स्नोसूट पहनी हुई है। कुछ ही देर बाद बच्ची की पकड़ ढीली पड़ गई और वह लगभग 40 फीट (12 मीटर) ऊपर से नीचे बर्फ पर गिर गई।
बच्ची को नहीं खरोंच
वहां मौजूद कर्मचारियों ने बच्ची को बचाने के लिए मौके पर पहुंचे। बताया गया कि बच्ची रिसॉर्ट में स्कीइंग का प्रशिक्षण ले रही थी। बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इतनी ऊंचाई से गिरने के बावजूद भी उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई। स्थानीय मीडिया के अनुसार, गिरने के बाद बच्ची पेड़ की शाखाओं पर लटक गई थी और नरम बर्फ ने उसे बचने में मदद की।
पीछे से आ रही एक अन्य केबल कार में सवार लोगों ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और कहा कि माता-पिता और प्रशिक्षकों को इस तरह की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अधिक ध्यान देना चाहिए। बच्ची छोटी है, ऐसे में हो सकता है कि किसी तरह केबल कार तक पहुंच गई हो और लटक गई हो। ऐसे में अधिक सावधानी बरतनी चाहिए।
यह भी पढ़ें : पैदल चल रहे शख्स पर क्यों लगा 300 का जुर्माना? पुलिस की कार्रवाई ने सबको चौंका दिया
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग हैरानी जता रहे हैं कि इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद भी बच्ची को कुछ नहीं हुआ, यह एक चमत्कार ही है।
संबंधित खबरें
दिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
1 hr agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
5 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
6 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines